{"_id":"60abffab8ebc3e6dc26f92fc","slug":"ghaziabad-crime-news-ghaziabad-city-news-gbd2192301119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगरी दोस्त ने ही रची थी कारोबारी को डराकर रकम ऐंठने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगरी दोस्त ने ही रची थी कारोबारी को डराकर रकम ऐंठने की साजिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। शादी के कार्ड में धमकी भरी चिट्ठी भेजकर प्रताप विहार निवासी कारोबारी हरकेश लूथरा से 25 लाख की रंगदारी 786 गैंग के बदमाश ने नहीं, बल्कि कारोबारी के जिगरी दोस्त यशपाल ने ही मांगी थी। स्वाट टीम और विजयनगर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए यशपाल और उसके साथी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
हरकेश लूथरा का दिल्ली के अजमेरी गेट में मोटर पंप का कारोबार है। गत 30 अप्रैल, 7 मई और 17 मई को उनके घर पर शादी के कार्ड में धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थीं। चिट्ठी भेजने वाले ने खुद को दिल्ली के गैंग 786 का बदमाश जावेद अंसारी बताया था। पहली दो चिट्ठियों में दिल्ली से कारोबार न समेटने पर कारोबारी और उसके बेटे को हत्या की धमकी दी गई थी, जबकि तीसरी चिट्ठी में कारोबारी से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। घटना के बाद से कारोबारी का परिवार दहशत में था। केस दर्ज कर विजयनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं, अधिकारियों ने स्वाट टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया था। पुलिस ने दिल्ली के गैंग 786 की पड़ताल की तो इस नाम का कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं मिला। कारोबारी को तीसरी चिट्ठी कॉलोनी के ही एक बच्चे को 50 रुपए देकर भिजवाई गई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक पर आए लंबे कद के तिलकधारी व्यक्ति ने उसे चिट्ठी देने को कहा था। यह क्लू मिलते ही कारोबारी भी चौंक गया। क्योंकि प्रताप विहार निवासी उसका जिगरी दोस्त यशपाल लंबे कद का है और अक्सर तिलक लगाता है। पुलिस ने यशपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरू में उसने गुमराह किया, लेकिन बच्चे द्वारा पहचानने पर उसने सच उगल दिया। यशपाल ने बताया इसके लिए उसने अपने दोस्त माधवपुरा विजयनगर निवासी सुनील बाली के साथ मिलकर साजिश रची थी। सुनील बाली आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह पूर्व में इंदिरापुरम थाने से हत्या के मामले में जेल जा चुका है। सुनील बाली ने नंदग्राम निवासी अपने साथी विकास त्यागी और वसुंधरा इंदिरापुरम निवासी सूरज कुमार को साथ मिला लिया था।