फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad crime branch head constable sarvesh died near railway station police probing on every angle

गाजियाबाद: क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल सर्वेश की संदिग्ध मौत, हादसा या हत्या कॉल डिटेल से खुलेगा राज

Tue, 25 May 2021 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 May 2021 11:56 AM IST
सार

बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल सर्वेश की गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में ड्यूटी थी, मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे और शुरुआती जांच में ट्रेन हादसे का अंदेशा है।

विज्ञापन
Ghaziabad crime branch head constable sarvesh died near railway station police probing on every angle
गाजियाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में तैनात हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की (47) संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव सोमवार सुबह महरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शिनाख्त होने पर जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक शुरुआती जांच में ट्रेन हादसे में प्रवेश कुमार की मौत का अंदेशा है उसके अलावा हत्या और आत्महत्या की दिशा में भी मामले की जांच की जा रही है। थाना गुलावठी, बुलंदशहर के गांव समतोला निवासी सर्वेश कुमार करीब 25 साल पहले यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। प्रोमशन पाकर वह हेड कांस्टेबल बने थे।
विज्ञापन


वर्तमान में उनकी तैनाती क्राइम ब्रांच की विवेचना सेल में थी और वह कविनगर थानाक्षेत्र के महिंद्रा एंक्लेव में परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार सुबह 7:30 बजे कविनगर पुलिस को सूचना मिली कि महरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल जीआरपी का होने के चलते जीआरपी थाना को सूचित किया गया। जीआरपी थाने के प्रभारी अमीराम सिंह ने बताया कि जांच-पड़ताल करने पर मृतक की शिनाख्त हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार के रूप में हुई।

जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। अभिराम सिंह का कहना है कि सर्वेश कुमार के सिर में चोट लगी है, जबकि शरीर पर कोई अन्य निशान नहीं मिला है। अंदेशा है कि ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है।

मॉर्निंग वॉक के लिए लिए घर से निकले थे सर्वेश 

सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सर्वेश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में सर्वेश कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

 किसी विवेचना का दवाब तो नहीं, सीडीआर खंगालेगी पुलिस
सर्वेश कुमार की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। जीआरपी ने सभी बिंदुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सर्वेश कुमार पर किसी विवेचना को लेकर किसी तरह का कोई दवाब तो नहीं था, इसकी जांच भी की जा रही है। साथ ही मोबाइल पर किस-किस से उनकी बात हुई थी, यह जानने के लिए सीडीआर भी खंगाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed