{"_id":"61c8c59f4e568467b674b9ba","slug":"ghaziabad-corona-shahibabad-news-gbd231750216","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देंगे व्यापारी
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इंदिरापुरम की दुकानों पर बिना मास्क सामान न देने का व्यापारियों न?
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान नहीं देंगे व्यापारी
इंदिरापुरम। कोरोना के बढ़ते प्रकोप से इंदिरापुरम के व्यापारियों ने बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान ना देने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने दुकान और प्रतिष्ठानों के बाहर पोस्टर लगाकर लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। वहीं, रविवार दोपहर को व्यापारियों ने करीब 15 ग्राहकों को मास्क ना पहनने पर लौटा दिया।
इंदिरापुरम व्यापार मंडल और व्यापारी एकता समिति के पदाधिकारियों ने हिंडन पार क्षेत्र के व्यापारियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारी चिंतित हैं। व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने व्यापारियों से बिना मास्क ग्राहकों को सामान ना देने की सख्त अपील की है। उनका कहना है कि यदि अभी व्यवस्था को नहीं बनाया गया तो आने वाले समय में स्थिति काफी भयावह हो सकती है। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम में 20 से अधिक व्यापारियों को भारी नुकसान के चलते अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी थी। उधर, व्यापार मंडलों की अपील का असर यह देखा गया कि इंदिरापुरम में अधिकांश व्यापारियों ने दुकान और प्रतिष्ठानों के बाहर बिना मास्क सामान ना देने के पोस्टर चस्पा कर दिए।
व्यापारी बना रहे ऑड ईवन की योजना
व्यापारी बलराम का कहना है कि कोरोना का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच व्यापार को नुकसान ना हो इसके लिए व्यापारी ऑड ईवन योजना पर चर्चा कर रहे हैं। इसमें सभी से विचार लिया जा रहा है।
विज्ञापन
वैशाली में करेंगे जागरूकता अभियान
वैशाली व्यापार मंडल के अनिरुद्ध वशिष्ठ का कहना है कि वैशाली में भी कोरोना के केस सामने आए हैं। अब व्यापारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सभी ने दुकानों के बाहर गोले बनाने शुरू कर दिया है। अब लोगों को नियमों के लिए जागरूक करेंगे।
रात 10 बजे तक बाजार बंद करने की अपील
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के विकास अग्रवाल का कहना है कि सभी व्यापारियों से रात 10 बजे तक बाजार बंद करने की अपील की है। जिससे शासन के नाइट कर्फ्यू का पालन हो। व्यापारियों को मास्क और 3 गज की दूरी का पालन करने के लिए कहा है।