फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad bussinessmen

एक कमरे से शुरू किया बिजनेस, अब पांच फैक्टरियों के मालिक हैं अशोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad bussinessmen
एक कमरे से शुरू किया बिजनेस, अब पांच फैक्ट्रियों के मालिक हैं अशोक
विज्ञापन

साहिबाबाद। मेहनत, लगन और ईमानदारी से दुनिया के किसी भी मुकाम को आसानी से पाया जा सकता है। जब बात हो करियर और परिवार में जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की, तो इंसान उसे पाने के लिए बड़ी शिद्दत के साथ जुट जाता है। ऐसी ही कहानी को चरितार्थ कर रहे हैं साहिबाबाद के लाजपत नगर में रहने वाले उद्यमी अशोक चौधरी। जिन्हें बिजनेस ना तो विरासत में ना मिला था और ना परिवार के किसी सदस्य को बिजनेस के बारे में कुछ पता था। लेकिन तमाम मुश्किलों को पार करते हुए अशोक ने 18 वर्ष की उम्र में एक कमरे से शुरू किया बिजनेस आज चार बड़ी फैक्ट्रियों के बूते ला दिया है। परिवार के असीम सहयोग और ईमानदारी की वजह से अशोक अलीगढ़ में पांचवीं फैक्ट्री लगाने की तैयारी कर चुके हैं।

वर्ष 1978 में लगाई थी साबुन की फैक्ट्री :
उद्यमी अशोक चौधरी बताते हैं कि वर्ष 1978 में उन्होंने सबसे पहले घर के अंदर ही साबुन की फैक्ट्री शुरू की थी। बिजनेस का तजुर्बा ना होने के बावजूद उन्होंने पूरी मेहनत और ईमानदारी से कदम बढ़ाने शुरू किए थे। एक कमरे से शुरू हुआ यह बिजनेस आखिर में सफलता की सीढिय़ां नहीं चढ़ पाया। जिससे उन्हें कारोबार में जबर्दस्त घाटा झेलना पड़ा। परिवार में काफी समय के लिए परेशानियां आ गईं। तब अशोक खुद फैक्ट्री में काम करने के लिए छह महीनों तक इधर-उधर घूमते रहे। इसके बाद उन्होंने बाजार से आरा मशीन खरीदकर अपना काम शुरू किया। इस काम में उनके दोस्तों और परिवार ने भी साथ दिया। इस कारोबार में तेजी पकड़ी तो अचानक से बाजार मे मंदी छा गई। जिसका नुकसान अशोक को फिर उठाना पड़ा। उनका यह काम बंद हो गया। दो बिजनेस में घाटा होने के बावजूद उन्होंने 2011 में जिंदगी का आखिरी बार फैसला लेकर एक बड़े बेकरी ग्रुप की फ्रैंचाइजी ली। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में काम शुरू करने के बाद मेहनत और ईमानदारी रंग ले आई। नतीजा ये रहा कि आठ सालों में उन्होंने दिल्ली के रोहिणी, हरियाणा के रोहतक और गाजियाबाद में मसूरी व साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री लगाकर कारोबार बढ़ाया। इतना ही नहीं, अशोक ने अब बुलंदशहर में भी पांचवीं फैक्ट्री का शिलान्यास कर दिया है। जिसका काम जल्द शुरू होने वाला है। आज उनके बिजनेस का सालाना टर्नओवर करीब पचास करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed