{"_id":"58ee50f64f1c1b9f36cf7874","slug":"ghaziabad-body-elections-can-be-from-ballet-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलेट पेपर से हो सकते हैं गाजियाबाद निकाय चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलेट पेपर से हो सकते हैं गाजियाबाद निकाय चुनाव
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशा ठाकुर
विज्ञापन
गाजियाबाद। ईवीएम मशीन के खिलाफ एकजुट हुईं राजनीतिक पार्टियों को नगर निगम चुनाव में राहत मिल सकती है। राजनीतिक दलों के विरोध को देखते हुए राज्य चुनाव आयोग, गाजियाबाद नगर निगम चुनाव को बैलेट पेपर से करा सकता है।
राजनीतिक दलों के लगातार विरोध के कारण आयोग के उच्च स्तर के अधिकारियों ने इस संबंध में फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में इस संबंध में आयोग के उच्च अधिकारियों के बीच आयोजित बैठक में यह मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह इस संबंध में जिला प्रशासन के पास आदेश आ जाएंगे। दरअसल, विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार राजनीतिक दल ईवीएम में छेड़छाड़ की बात उठाकर इसके जरिए चुनाव कराने का विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक दल बार-बार ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में आयोग के अधिकारियों को लग रहा है कि कहीं निगम चुनाव में राजनीतिक दल बड़ा बहिष्कार न करें, जिससे चुनाव प्रक्रिया बाधित हो।
ऐसे में आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता को बरकरार रखने और राजनीतिक दलों की मांग को पूरी करते हुए गाजियाबाद निगम चुनाव को बैलेट पेपर से कराया जा सकता है। बता दें कि राजनीतिक दलों के साथ ही कई सामाजिक संस्थाएं भी ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही हैं। इसके लिए आय दिन सभी जनपदों के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी के चलते आयोग बैलेट पेपर से चुनाव करा सकता है।
अब तक राज्य चुनाव आयोग से लिखित में कोई आदेश नहीं आया है। राज्य चुनाव आयोग जो भी फैसला करेगा, जिला प्रशासन उसी पैटर्न पर निकाय चुनाव कराएगा। फिलहाल बुधवार को परिसीमन की रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी गई है।
- ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन, गाजियाबाद