गाजियाबाद: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा- मन की बात के 88 एपिसोड में मोदी ने कभी राजनीतिक बात नहीं की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात में आज म्यूजिक से लेकर मैथ और पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण पर चर्चा की। पिछले मन की बात में उन्होंने देश की तरक्की पर चर्चा करते हुए कहा था कि भारत अब 400 बिलियन डॉलर आयात कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को यहां वसुंधरा में भाजपाइयों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले सात सालों के अंदर देश से 12 प्रतिशत गरीबी का उन्मूलन हुआ है और गरीबी रेखा से नीचे के लोगों का जीवन स्तर उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि रेडियो पर मन की बात के 88 एपिसोड हो चुके हैं और नरेंद्र मोदी ने राजनेता होते हुए भी किसी भी एपिसोड में राजनीतिक बात नहीं की। तीन अक्तूबर 2014 से शुरू हुए मन की बात में मोदी ने समाज के उत्थान को केंद्र में रखते हुए सिर्फ सामाजिक विषयों को ही रखा है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भी उन्होंने म्यूजिक से लेकर मैथ और पर्यावरण से लेकर जल संरक्षण पर चर्चा की। पिछले मन की बात में उन्होंने देश की तरक्की पर चर्चा करते हुए कहा था कि भारत अब 400 बिलियन डॉलर आयात कर रहा है। इससे पहले यूपी गेट पर भाजपाइयों ने जेपी नड्डा का स्वागत किया।