फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad bachelor party firing man died friends left him outside max hospital now two arrested

गाजियाबाद: बैैचलर पार्टी में चली गोलियों से घायल हुआ युवक, शव को अस्पताल के बाहर छोड़ भागे दोस्त

Wed, 07 Jul 2021 11:01 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

गाजियाबाद में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई और फिर उसके दोस्त उसे मृत अवस्था में अस्पताल के बाहर ही छोड़कर भाग गए...

विज्ञापन
Ghaziabad bachelor party firing man died friends left him outside max hospital now two arrested
सूरज राय हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के लाजपतनगर में मंगलवार रात बैचलर पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग के चलते एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सूरज के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि, उनके बेटे की उम्र 26 वर्ष थी और वह घर पर सीए के पेपर की तैयारी कर रहा था। उसका दोस्त ठाकुर विक्की सिंह मंगलवार शाम घर आया और हिमांशु शर्मा की बैचलर पार्टी में ले गया।
विज्ञापन


पार्टी के दौरान हरिओम त्यागी नाम के शख्स ने फायरिंग की जिसमें से एक गोली सूरज को लग गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल दर अस्पताल लेकर घूमते रहे। अंत में वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में वो लोग उसे मृत अवस्था में छोड़ कर चले गए ताकि उनका नाम इन सब में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज के पिता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि मैक्स अस्पताल ने इस घटना की जानकारी साहिबाबाद थाने में दी है, तब पुलिस ने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed