{"_id":"6ad8f0dab58adf87280768ed","slug":"ghaziabad-allegations-of-holding-a-youth-captive-and-torturing-him-for-three-hours-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: युवक को कॉल कर घर से बुलाया, तीन घंटें तक बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप, छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: युवक को कॉल कर घर से बुलाया, तीन घंटें तक बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप, छह पर केस दर्ज
Wed, 21 Oct 2026 10:35 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:35 PM IST
सार
मुरादनगर निवासी फिरोज खां को मोनिश ने निवाड़ी बुलाकर गोदाम में पीटा। पिस्टल व कार से हमला कर सिर फोड़ा। मृत मानकर मुरादनगर में फेंका। पुलिस ने छह पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
घायल पड़ा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद जिले के मुरादनगर निवासी युवक को कॉल कर घर से बुला निवाड़ी क्षेत्र स्थित गोदाम में तीन घंटे तक बना यातनाएं देने का आरोप है। आरोपियों ने पिस्टल की बट मारकर युवक का सिर फोड़ दिया और कार से तीन बार टक्कर मारी। आरोपी युवक को मृत समझ मुरादनगर क्षेत्र में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने पांच नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मुरादनगर स्थित सरना वाली गली कॉलोनी निवासी फिरोज खां मजदूर है। फिरोज की पत्नी आसमा के अनुसार बीते रविवार रात करीब 9.30 बजे मोनिश नाम युवक ने कॉल कर फिरोज को निवाड़ी क्षेत्र के अबूपुर मार्ग पर बुलाया। आरोप है कि फिरोज जैसे ही अबूपुर मार्ग पहुंचा तो वहां मोनिश और उसके साथी उसे जबरन अगवा कर एक गोदाम में ले गए और बंधक बनाकर बेरहमी से पिटा। आरोपी मोनिश ने पिस्टल की बट मारकर फिरोज का सिर फोड़ दिया। इसके बाद फिरोज को दीवार के पास खड़ा कर कार से तीन बार टक्कर मारी। आरोपियों ने फिरोज के अचेत होने पर उसे गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया, मगर वहां लोगों की आवाजाही की अधिक होने के कारण वह मुरादनगर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी फिरोज को मुरादनगर के रावली रोड स्थित बिलाल मस्जिद के पास फेंककर भाग गए। रात करीब एक बजे परिजन फिरोज को खोजते हुए बिलाल मस्जिद पहुंचे तो वह अचेत मिला। परिजनों ने फिरोज को मुरादनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार मोनिश,आसिफ,सुहैब,सजैब ,निजाम निवासी अज्ञात और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन