फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Accident 3 youths died after being hit by a train

Ghaziabad Accident: ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 16 Jun 2024 11:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Jun 2024 11:50 AM IST
सार

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ।

विज्ञापन
Ghaziabad Accident  3 youths died after being hit by a train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के नहर रेलवे अंडरपास के पास दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई है। सुबह करीब छह बजे हादसा हुआ। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस व थाना लोनी बार्डर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान आसिफ पुत्र अनीश, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम निवाड़ा थाना कोतवाली बागपत, गुड्डू पुत्र हरपाल सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गली नंबर 13 चौकी संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर, देवेश पुत्र वीरपाल, उम्र करीब 25 वर्ष निवासी दादरी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मृतक गुड्डू की मां गुड्डो देवी ने बताया कि देवेश उनका दामाद है। गुड्डू और देवेश एक साथ ऑटो चलाते हैं। आज सुबह करीब चार बजे इन लोगों ने ऑटो को एक पार्किंग में खड़ा किया था और बताया था कि अपने एक दोस्त के पास जा रहे हैं, जिसका नाम गुड्डो देवी नहीं जानती हैं। अन्य जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed