फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad 6 new case corona positive

कोरोना संक्रमण के छह नए मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad 6 new case corona positive
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें नोएडा कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी, दूसरे कर्मचारी की पत्नी, बेटी व बेटा सहित दो गर्भवती महिलाएं हैं। 17 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है।  एक गर्भवती महिला ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती है, जबकि दूसरी गर्भवती को संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल कोविड लेवल-2 में भर्ती कराया जा रहा है। दो मरीजों की पुष्टि  प्राइवेट लैब में जांच के बाद हुई है। इन दोनों मरीजों की पुष्टि  अभी स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। इनमें से 82 वर्षीय एक बुजुर्ग को एम्स में भर्ती कराने के लिए परिजन ले गए थे, लेकिन वहां बेड न होने से भर्ती नहीं किया गया।  स्वास्थ्य विभाग मरीज को मेरठ मेडिकल कालेज शिफ्ट कराने में लगा हुआ है। बुजुर्ग क्रासिंग रिपब्लिक के रहने वाले हैं।कौशांबी में रहने वाले एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया है। 129 नए संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 155 मरीजों की रिपोर्ट मिली है, इनमें से छह पॉजिटिव पाए गए हैँ। 280 रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 223 हो चुकी है, इनमें से 192 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed