{"_id":"6004923f8ebc3e32d344448c","slug":"ghaiabad-shahibabad-news-gbd2121740147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी ने किया निरीक्षण, 43 दबोचे, सात पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी ने किया निरीक्षण, 43 दबोचे, सात पर कार्रवाई
विज्ञापन
यूपी गेट पर निरीक्षण करने पहुँचे आईजी मेरठ, डीएम और एसएसपी
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी ने किया निरीक्षण, 43 संदिग्ध दबोचे
साहिबाबाद। यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया। पुलिस ने आंदोलन स्थल से 43 संदिग्धों को दबोचा। इनमें सात लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई।
सोमवार को महिला किसान संकल्प दिवस मनाया जाना है। इसको लेकर भारी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी जुटेंगी। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए किसानों ने भी अपने वॉलंटियर को अलर्ट किया है। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। रविवार को आईजी मेरठ प्रवीण कुमार यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहां डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ अंशु जैन समेत अन्य अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर बातचीत की। इसके साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने रविवार को आंदोलन स्थल से 43 संदिग्धों को पकड़ा। सात लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल, कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस तैनात है। खुफिया विभाग अलर्ट पर है। महिला पुलिस विशेष निगरानी कर रही है।