फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaiabad news

दिल्ली-यूपी बार्डर सील, भारी पुलिस बल तैनात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ghaiabad news
दिल्ली-यूपी बार्डर सील, भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोरोना के कारण लॉकडाउन के बाद दिल्ली और यूपी बार्डर को सील कर दिया है। बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आपात स्थिति में, ड्यूटी वाले और जरूरत मंद लोगों को ही आने जाने दिया जा रहा है। वहीं सड़कों पर वाहनों की दोपहर करीब तीन बजे तक भीड़ रही। पुलिस के चालान करने और मुकदमे दर्ज करने के बाद सड़कों पर आवाजाही कम हुई।
सोमवार सुबह से 25 मार्च तक लॉकडाउन के लागू होने के चलते सड़कों पर पुलिस तैनात कर दी गई। दिल्ली यूपी बार्डर पर यूपीगेट, महाराजपुर, सीमापुरी, तुलसीनिकेतन समेत सभी बार्डरों को पूरी तरह से दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की ओर से सील कर दिया गया। इस दौरान दिल्ली जाने और दिल्ली से आने वालों की भीड़ बार्डर पर लग गई। इसमें ड्यूटी पर जाने वाले, आपात स्थिति में जाने वाले और जरूरतमंद सामान, दूध, राशन, गैस, पेट्रोल डीजल वाले वाहन, एंबुलेंस को भेजा गया। आपात स्थिति में जाने वाले लोगों को आईकार्ड, बीमारी के लिए अस्पताल की रिपोर्ट आदि देखने के बाद ही दिल्ली भेजा गया। वहीं, दिल्ली से आने वाले लोगों को गाजियाबाद पुलिस ने जांच के बाद ही अंदर आने दिया। बेवजह जाने वालों को लौटा दिया। दोपहर बाद तक लोगों की सड़कों पर भीड़ होने पर एसएसपी ने चालान करने के आदेश जारी किए। इसके बाद सभी सीओ थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, यातायात पुलिसकर्मियों ने चालान काटने शुरू किए। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की संख्या कम हुई।
विज्ञापन

बार्डर पर लगी वाहनों की कतार
सुबह से ही बार्डर सील होने के बाद लोग काफी संख्या में पहुंच गए। इस दौरान यूपी गेट, कौशांबी, सीमापुरी बार्डर, भोपुरा बार्डर पर वाहनों की कतार लग गई। लोग पुलिस से जाने के लिए अनुरोध करते रहे। पुलिस ने लोगों को समझा कर वापस जाने को कहा। एसएसपी का कहना है कि लोगों से निवेदन है कि वह कि लोग पूरी तरह से समर्थन करें। लोग सड़कों पर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद सख्ती, अधिकारी रहे भम्रणशील
दोपहर तक सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ रही। पुलिस ने प्रमुख तिराहों, चौराहों, अंदरूनी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया। लोगों से वापस घर जाने को कहा। इसके बाद चालान काटने शुरू किए। फिर भी जो लोग नहीं माने तो पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी डा. मनीष कुमार मिश्र, एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह, सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed