फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaiabad news

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 70 एफआईआर, 200 नामजद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ghaiabad news
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 70 पर एफआईआर, 200 नामजद
विज्ञापन

गाजियाबाद। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार से जिले में तीन दिवसीय लॉक डाउन शुरू हो गया। राशन, सब्जी और दवाई जैसी जरूरतों के लिए दी गई ढील का कुछ लोगों ने खूब फायदा उठाया। शुरुआती चरण में पुलिस ने वाहनों के चालान शुरू किए लेकिन सड़कों पर लॉक डाउन की धज्जियां उड़नी शुरू हुईं तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत जनपद के विभिन्न थानों में 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिनमें करीब 200 लोगों को नामजद किया गया है। साथ ही सड़कों पर पर बेवजह वाहन लेकर घूमने वाले 1440 लोगों के वाहन भी पुलिस ने सीज किए हैं।
कोरोना के चलते सरकार ने गाजियाबाद में 25 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। किसी भी व्यक्ति को अकारण घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। बावजूद इसके शहर भर में लोगों की सड़कों पर खूब आवाजाही दिखाई दी। पुलिस ने सड़कों पर नाकाबंदी कर लोगों को रोका और एनाउंसमेंट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद लोग सड़कों पर दिखाई दिए। हालात का जायजा लेने डीएम अजय शंकर पांडेय और एसएसपी कलानिधि नैथानी दोपहर को सड़क पर निकले तो बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही दिखाई दी। इसके बाद एसएसपी ने ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने और उनके वाहन सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस से नोकझोंक, बहाने बनाते रहे लोग...
लॉकडाउन सफल बनाने के लिए शहर के हर प्रमुख चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस लाउडस्पीकर व दल-बल के साथ मुस्तैद दिखाई दी। हाईवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रखा। लॉक डाउन की घोषणा रविवार को ही हो जाने के बावजूद सोमवार को भारी संख्या में लोग अपने अपने वाहनों से सड़कों पर निकलते दिखाई दिए। नाकाबंदी पर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कुछ लोग बीमारी व अन्य जरूरी बातों का बहाना बनाकर निकल गए तो कुछ लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद व परिवार को रखें सुरक्षित :
एसएसपी एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लोगों से कहा है कि जनपद में 25 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान सभी लोग घरों में रहकर कोरोना संक्रमण से बचें और अपने परिवार के लोगों को भी इससे बचाएं। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे अनाज, दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि इमरजेंसी के वक्त लोग पुलिस की मदद ले सकते हैं। पीआरवी-112 के हमारे फोर व्हीलर, टू-व्हीलर सुरक्षा के साथ-साथ अत्यंत इमरजेंसी में अन्य आवश्यक सामग्रियों को पहुंचाने में भी मदद करेंगे। दूध, सब्जी, राशन, मेडिकल स्टोर की दुकान को कोई बंद करने को कहता है तो तत्काल 9454403434 पर सूचित करें अथवा व्हाट्सएप करें। -------

मसूरी में 70 वाहनों के चालान काटे
मसूरी। थाना क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 70 वाहनों का चालान काटे और 30 वाहन सीज किये। पुलिस ने हापुड़ सीमा पर बैरिकेडिंग लगाकर सील किया। मसूरी एनटीपीसी, गुलावठी रोड का आवागमन बंद करके अनेकों वाहन चालकों को वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा। आदेश का उल्लंघन करने पर गाड़ी सीज करने के अलावा, एफआईआर तथा वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई भी की गई। थाना प्रभारी उमेश पंवार ने बताया कि लॉक डाउन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले 19 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र में एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन व क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात कुमार भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed