{"_id":"65c3e4d5c960ba6eee0e5cd4","slug":"getting-date-after-date-for-operation-of-stones-since-seven-months-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-303890-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पथरी के ऑपरेशन के लिए सात महीने से मिल रही तारीख पर तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पथरी के ऑपरेशन के लिए सात महीने से मिल रही तारीख पर तारीख
विज्ञापन
गाजियाबाद। पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए महिला को सात महीने से तारीख पर तारीख दी जा रही है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने दस हजार रुपये मांगे थे, लेकिन वह रुपये देने में सक्षम नहीं है। इसलिए डॉक्टर उनका ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। महिला ने मामले की शिकायत एमएमजी अस्पताल के सीएमएस से की है।
विजयनगर निवासी महिला ने बताया कि उनकी पित्त की थैली में पथरी है। एमएमजी अस्पताल में जून 2023 से उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें जुलाई में ही ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। जरूरी जांच के बाद रिपोर्ट सही आने पर ऑपरेशन की तारीख भी दे दी थी, लेकिन हर बार उन्हें अगली तारीख दी जा रही है। महिला ने बताया कि पथरी के कारण कई बार तेज दर्द होता है, दवाई लेने पर भी आराम नहीं मिलता है। डॉक्टर से कई बार गुहार लगाई, लेकिन वह हर बार अगली तारीख पर आने को बोल देते हैं।
ऑपरेशन को लेकर अस्पताल में कई बार हो चुका है हंगामा
विजयनगर की एक मरीज से ऑपरेशन के नाम पर 12 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर मरीज को ऑपरेशन टेबल से उठाकर बाहर भेज दिया था। उसके बाद मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया। जांच के बाद एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा कई मरीजों को ऑपरेशन के लिए बार-बार तारीख देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया जाता है। एक अन्य मामले में महिला अधिवक्ता के पति के ऑपरेशन में रुपये मांगने का विवाद बढ़ने पर घंटाघर कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि सर्जन से ऑपरेशन लगातार टालने के बारे में जानकारी मांगी गई है। यदि बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के ही ऑपरेशन टाला जा रहा है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
-- --