{"_id":"68d9620edf136b2abf0d8458","slug":"getting-a-new-electricity-connection-has-become-expensive-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'साहब... पहले लगते थे हजार रुपये, अब कहां से ले आएं 6500', नया बिजली कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'साहब... पहले लगते थे हजार रुपये, अब कहां से ले आएं 6500', नया बिजली कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों का दर्द
Mon, 29 Sep 2025 06:13 AM IST
आकाश दुबे
अनुराग श्रीवास्तव, अमर उजाला, गाजियाबाद
अनुराग श्रीवास्तव, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 29 Sep 2025 06:13 AM IST
सार
एक से पांच किलोवॉट तक विद्युत कनेक्शन के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्शन आवश्यक हो गया है। इसकी वजह से नए कनेक्शन की कीमत बढ़ गई है। इससे पहले ऊर्जा निगम की ओर से नए कनेक्शन पर डेढ़ माह के बिल को सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराया जाता था।
विज्ञापन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
साहब घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए तो पहले एक हजार रुपये ही लगते थे, अब बता रहे हैं कि 6500 रुपये की फीस जमा होगी। आप ही बताओ कहां से लाएं इतने रुपये....। यह सवाल नया कनेक्शन लेने के लिए उपकेंद्र पर पहुंचे मालती देवी का था। वह बीपीएल कार्ड आधार हैं। वह अपने घर के लिए दो किलोवॉट का घरेलू कनेक्शन लेने के लिए पहुंचीं थी।
विज्ञापन
बम्हेटा की रहने वाली मालती देवी ने बताया कि वह मंगलवार को नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के लिए साइबर कैफे गईं थीं। वहां पता चला की झटपट पोर्टल पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें 6500 रुपये जमा करने होंगे। इससे परेशान होकर वह उपकेंद्र पहुंचीं तो पता चला कि नियम में बदलाव हो चुका है। अब नए विद्युत कनेक्शन के लिए 6500 रुपये की फीस कर दी गई है। यह चार्ज है स्मार्ट मीटर का जो उपभोक्ता के घर कनेक्शन के समय लगेगा। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि 6500 रुपये देकर कनेक्शन कहां से लें। उन्होंने कहा कि हमारा तो बीपीएल कार्ड है। अगर इतने ही रुपए होते तो बीपीएल कार्ड ही क्यों बना होता। यह समस्या सिर्फ एक मालती देवी की नहीं है। उन सभी की है जो बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जोड़कर कनेक्शन लेने को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के चलते बढ़ा दाम
एक से पांच किलोवॉट तक विद्युत कनेक्शन के लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्शन आवश्यक हो गया है। इसकी वजह से नए कनेक्शन की कीमत बढ़ गई है। इससे पहले ऊर्जा निगम की ओर से नए कनेक्शन पर डेढ़ माह के बिल को सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराया जाता था, लेकिन नियम बदलने के कारण अब लोगों से प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बिल जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बोले अधिकारी-
इस निर्णय को शासन की ओर से लिया गया है। सॉफ्टवेयर में इसे अपडेट भी कर दिया गया है। नए कनेक्शन के लिए रेट भी तय हो चुके हैं। अब बिना प्रीपेड के कनेक्शन नहीं हो सकता है। -नरेश भारती, मुख्य अभियंता जोन दो