फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Get rid of the link road jaam

लिंकरोड के जाम के झाम से मिलेगा छुटकारा

Fri, 13 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 13 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the link road jaam
विकास - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2017 के अंत तक एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा करने का दावा कर रहे जीडीए ने एक और कदम आगे बढ़ा लिया है। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन जा रही एलिवेटेड रोड की पहली अप्रोच रोड का काम बृहस्पतिवार को कनावनी पुलिया पर शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


अप्रोच रोड के जरिए यूपी गेट से आने वाले वाहनों को लिंक रोड के जाम से छुटकारा मिलेगा और वह आसानी से इंदिरापुरम और वसुंधरा पहुंच सकेंगे। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक करीब 10 किलोमीटर लंबी रोड के बीच में एकमात्र अप्रोच रोड का निर्माण कनावनी पर होना है।
विज्ञापन


अप्रोच रोड के जरिए इंदिरापुरम और वसुंधरा के करीब 50 हजार वाहनों को रोजाना के लिंक रोड के जाम से निजात मिल जाएगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि अप्रोच रोड का निर्माण शुरू कर दिया गया है। रोड के निर्माण के साथ ही अप्रोच रोड को भी इसके साथ जोड़ा जाएगा। पहले वसुंधरा की ओर से एक रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा। इसके बाद कनावनी की ओर से निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड के दोनों तरफ बनेंगी दो-दो अप्रोच रोड
जीडीए अधिकारियों का कहना है कि वसुंधरा-इंदिरापुरम से राजनगर की ओर जाने वाले वाहन वसुंधरा की ओर से रोड पर चढ़कर राजनगर पहुंचेंगे। ऐसे ही यूपी गेट से आ रहे वाहन वसुंधरा की ओर दूसरी अप्रोच रोड से उतरेंगे।


जबकि वसुंधरा-इंदिरापुरम से यूपी गेट जाने वाले वाहन कनावनी की ओर अप्रोच रोड से चढ़ेंगे। राजनगर से आने वाले वाहन भी कनावनी की ओर उतरेंगे। दोनों ओर दो-दोड रोड का निर्माण होगा। जिनमें एक वाहनों के चढ़ने के लिए और एक नीचे उतरने के लिए उपयोग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed