{"_id":"57eaaf984f1c1bcd2657404a","slug":"german-transport-system-will-improve-the-system-of-roadways","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सुधरेगी रोडवेज की प्रणाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन ट्रांसपोर्ट सिस्टम से सुधरेगी रोडवेज की प्रणाली
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मन ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिए उत्तर प्रदेश राज्य एवं सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अपने सिस्टम को सुधारेगा। जर्मन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को जानने के लिए रोडवेज अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जर्मनी गया है। अधिकारी जर्मनी के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को जानेंगे, जिससे प्रदेश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
जर्मनी में आयोजित स्टडी टूर में देश से कई प्रदेशों के परिवहन मंत्री और परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी गए हैं, जिसमें गाजियाबाद रीजन के आरएम पीके बोस भी शामिल हैं। यह टूर 26 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें अधिकारियों को जर्मनी में परिवहन के साधन, टिकटिंग, कनेक्टिविटी आदि की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारी जर्मनी के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को समझेंगे। ट्रांसर्पोटेशन के जरिए पर्यटन को किस तरह से बढ़ावा दिया जाता है, इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन