{"_id":"57dd6e6f4f1c1b9d33d474e7","slug":"gda-will-target-more-than-socialist-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य से ज्यादा जीडीए बनाएगा समाजवादी आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य से ज्यादा जीडीए बनाएगा समाजवादी आवास
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
housing scheme
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने समाजवादी आवास की संख्या और उसके निर्माण की गति बढ़ा दी है। तीन अलग-अलग योजनाओं के तहत ढाई साल में 2200 समाजवादी आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
जीडीए के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि शासन की तरफ से दो हजार समाजवादी आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया है लेकिन जीडीए 2200 आवास तैयार करेगा।
इन आवासों को फरवरी 2019 तक तैयार करने का पूर्व निर्धारित लक्ष्य है लेकिन ढाई साल में आवास तैयार कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना और कोयल एंक्लेव योजना के तहत आवास बनाने का कार्य जारी है जबकि मधुबन आवासीय योजना के तहत कार्य इसी महीने शुरू किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इंद्रप्रस्थ और कोयल योजना में तीन साल के अंदर किस्तें भरनी होंगी जबकि मधुबन बापूधाम योजना में किस्तों के लिए पांच साल का समय दिया गया है।बता दें कि समाजवादी आवासीय योजनाओं में कार्य धीमी गति से चल रही थी।
विज्ञापन
सितंबर 2015 से इंद्रप्रस्थ योजना और इस साल मार्च से प्रारंभ हुए कोयल एंक्लेव योजना में कई आवंटियों ने जीडीए से पैसा वापस भी मांग रखा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंची थी, जिससे वे नाराज हुए थे। मुख्यमंत्री ने पांच सितंबर को अपने गाजियाबाद आगमन के दौरान चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी को सस्पेंड कर दिया था।
उनके निलंबन में समाजवादी आवास निर्माण में कार्य धीमी गति से चलाने को मुख्य आधार बनाया गया था। इस कार्रवाई का ही असर है कि जीडीए समाजवादी आवास को लेकर एक्टिव हुआ है।