फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will auction 36 plot, people will be able to by plot in Indirapuram

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में प्लॉट ले सकेंगे लोग, 36 भूखंडों की नीलामी करेगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
GDA will auction 36 plot, people will be able to by plot in Indirapuram
गाजियाबाद। इंदिरापुरम योजना में लोग भूखंड खरीद सकेंगे। जीडीए अगस्त में यहां 36 भूखंडों की नीलामी करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इन भूखंडों की बिक्री से प्राधिकरण को करीब 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

जीडीए के अपर सचिव व संपत्ति प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न आवासीय योजनाओं में खाली पड़ी जीडीए की संपत्तियों को चिह्नित कराया गया है। अब इन संपत्तियों को शॉर्ट लिस्ट कराया जा रहा है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड का परीक्षण कराए जाने पर इंदिरापुरम में एक खाली जमीन को चिह्नित कराया गया है। जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था, जिसे हटवा दिया गया है। इसके बाद इस जमीन पर साइट प्लान बनवाकर भूखंडों के रूप में विभाजित कर दिया गया है। इस पर 36 व्यावसायिक भूखंड बनाए गए हैं। जिनमें एक भूखंड पेट्रोल पंप, दो पार्किंग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूखंड आरक्षित किए हैं। उनका कहना है कि जल्द ही दस्तावेजी प्रक्रिया को पूरा कराकर नीलामी शुरू कराई जाएगी। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed