{"_id":"6960044752942475ae06a126","slug":"gda-seals-four-storey-building-instead-of-three-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-798859-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तीन की जगह चार मंजिल का बनाया भवन, जीडीए ने लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तीन की जगह चार मंजिल का बनाया भवन, जीडीए ने लगाई सील
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रताप विहार में तीन की जगह चार मंजिल का मकान बनाने पर जीडीए की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को जोन एक और चार में कई स्थानों पर अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर 12 भूखंड संख्या-जे-38 पर अवैध निर्माण हो रहा था। निर्माणकर्ता को कारण बताओं नोटिस भेजा गया था। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर मौके पर टीम ने निरीक्षण किया। मौके पर स्वीकृत तीन मंजिल की जगह चार मंजिल का निर्माण पाया गया। अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। वहीं प्रताप विहार सेक्टर 12 में ही भूखंड संख्या -एल-285 पर भी अैध निर्माण किया जा रहा था जिसे नोटिस देकर पूर्व में रोका गया था लेकिन मौके पर निर्माण पाया गया। सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके साथ सेक्टर 12 प्रताप विहार में ही एक और भवन को अवैध निर्माण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
25 बीघे में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
गाजियाबाद। जीडीए अपर सचिव ने बताया कि जोन एक में लगभग 25 बीघा में निर्मित तीन अवैध काॅलोनियों में कॉलोनाइजरों की ओर से बनाई गई सड़क, चहारदीवारी, साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से अवैध निर्माण/ काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।