फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA's Open Gym Will Not Go In Private Hands

जीडीए के ओपन जिम नहीं जाएंगे प्राइवेट हाथों में

Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
GDA's Open Gym Will Not Go In Private Hands
ओपन जिम - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश में बनी भाजपा सरकार के तल्ख तेवर और सीएजी ऑडिट की चेतावनी से जीडीए अफसर घबराए हुए हैं और फिलहाल सेफ मोड में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि जीडीए ने शहर में बनाए गए सभी छह ओपन जिम को प्राइवेट हाथों में देने की अपनी योजना टाल दी है। प्रदेश में सरकार न बदलती तो आचार संहिता खत्म होने के तत्काल बाद इन सभी जिम को प्राइवेट हाथों में लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की जानी थी।
विज्ञापन


जीडीए ने शहर में छह स्थानों पर ओपन जिम बनाए हैं। करीब 500 से 600 वर्ग फीट पर बने इन ओपन जिम में 10 से 14 मशीनें लगाई गई हैं। तकरीबन 20 लाख की लागत वाले इस ओपन जिम बनाने का मकसद पार्कों में आने वाले लोगों को कसरत के लिए मशीनें उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


जीडीए ने यह ओपन जिम बना तो दिए हैं लेकिन इनका संचालन कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जीडीए के उद्यान विभाग ने जनवरी महीने में ही इन सभी ओपन जिम को लीज पर निजी हाथों में देने की प्लानिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता खत्म होने के बाद इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी थी। इससे पहले ही चुनाव रैली के दौरान प्रधानमंत्री के निशाने पर जीडीए की कार्यप्रणाली आ गई। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के कारण जीडीए अधिकारियों ने अपनी इस प्लानिंग को फाइल में बंद कर दिया है।

यहां बने हैं जीडीए के ओपन जिम
इंदिरापुरम ग्रीन पार्क
स्वर्णजयंती पार्क
वैशाली अंबेडकर पार्क
राम मनोहिर लोहिया पार्क राजेंद्र नगर
नेहरू स्टेडियम, नेहरू नगर
सेंट्रल पार्क

अपने स्तर पर संचालित करेगा जीडीए
जीडीए फिलहाल अपने स्तर पर ही इन ओपन जिम को संचालित करेगा। इसमें एक घंटे वर्क आउट करने के लिए लोगों को महज 10 रुपए देने होंगे। मासिक पास बनवाने पर महज 200 रुपए महीना देना होगा।


अधिकारी बोले
अभी ओपन जिम को लीज पर देने की प्लानिंग को टाल दिया गया है। जीडीए अपने स्तर पर इन जिम को संचालित करा रहा है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर आगे की प्लानिंग की जाएगी। - एसपी शिशौ‌‌दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed