फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA people rallied against the notice

जीडीए के नोटिस के खिलाफ लामबंद हुए लोग

Wed, 28 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
GDA people rallied against the notice
जीडीए - फोटो : अमर उजाला

मास्टर प्लान 2021 में ग्रीन बेल्ट दर्शायी गई जमीन पर किए गए निर्माण को हटाने के लिए जीडीए द्वारा नोटिस जारी किए जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जीडीए के खिलाफ लामबंद हुए बम्हेटा क्षेत्र के लोग मंगलवार को मेयर अशु वर्मा से गुहार लगाने नगर निगम पहुंचे। उन्होंने 2001 और 2021 के मास्टर प्लान दिखाए।

विज्ञापन


उनका कहना था कि जिस जमीन को 2021 के मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट दर्शाया गया है, वह 2001 में ग्रीन बेल्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि जिसे जीडीए नया निर्माण बता रहा है कि वह 1985 और 1990 के आसपास के बने हुए हैं। उन्होंने महापौर से जीडीए अफसरों से वार्ता कर नोटिसों को वापस लेने की मांग की। महापौर अशु वर्मा ने जीडीए वीसी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने जीडीए अधिकारियों से पुराने बने मकानों को न तोड़ने को कहा है। हालांकि जीडीए अधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नोटिस एनजीटी के आदेश पर दिए गए हैं। ग्रीन बेल्ट खाली कराकर जीडीए की ओर से एनजीटी में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed