फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gda messages will be displayed on cinemas, intersections

सिनेमाघरों, चौराहों पर डिस्प्ले होंगे जीडीए के संदेश

Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gda messages will be displayed on cinemas, intersections
मुख्य बाजार से टाइलें हटाते - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। अतिक्रमण पर ‘डंडा’ चलाने से पहले जीडीए लोगों को जागरूक करेगा। अतिक्रमण के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए जीडीए चौराहों पर लगीं एलईडी स्क्रीन और सिनेमाघरों में संदेश डिस्प्ले कराएगा। इसके लिए जीडीए ने स्लाइड तैयार करा ली हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों राजनगर सेक्टर-चार में जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने रैंप तोड़ने की शुरूआत अपने घर से की थी। अपने आवास का रैंप तुड़वाने के बाद उन्होंने करीब 20 घरों के रैंप तुड़वाए थे। हालांकि  जनविरोध के चलते अतिक्रमण हटाने का अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद जीडीए ने समाचार पत्रों में सार्वजनिक सूचना जारी कर रैंप हटाने के लिए लोगों को एक सप्ताह का समय दिया है। इस अवधि के बाद जीडीए प्रवर्तन दस्ता खुद रैंप तोड़ने की कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का मानना है कि कार्रवाई के साथ-साथ लोगों में जागरूकता लाने के लिए मुहिम भी चलाई जानी चाहिए। ऐसे में जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने एलईडी स्क्रीन और सिनेमाघरों में संदेश प्रसारित कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने के प्रति जागरूक करने की प्लानिंग की है।


ग्रिल और जनरेटर भी हटेंगे
पॉश कालोनियों में लोग घरों के बाहर न केवल लंबे-चौड़े रैंप बनाए हुए हैं, बल्कि ग्रिल लगाकर नालियों पर कब्जा भी किया हुआ है। लोगों ने बड़े-बड़े जनरेटर भी घरों के बाहर साइड पटरियों पर या ग्रीन बेल्ट पर रखे हुए हैं। इनसे यातायात तो बाधित होता ही है, आसपास के लोगों को भी दिक्कतें होती हैं। जीडीए वीसी ने अभियान के तहत रैंप के साथ-साथ सड़कों पर रखे गए जनरेटर भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed