फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA demolished two colonies being cut illegally

Ghaziabad News: अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों को जीडीए ने किया ध्वस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
GDA demolished two colonies being cut illegally
गाजियाबाद। भिक्कनपुर के दो खसरा नंबरों पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों में चल रहे निर्माण को जीडीए अधिकारियों ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। जोन-2 की प्रभारी व ओएसडी गुंजा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने कॉलोनाइजरों के साइट ऑफिस और निर्माणाधीन फ्लैटों को ढहाया है।
विज्ञापन

ओएसडी गुंजा सिंह ने बताया कि भिक्कनपुर के खसरा नंबर-475 पर हेमलता, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा और खसरा नंबर-642 पर राजीव शर्मा, अजय, धर्मपाल और श्योदान मिलकर अवैध प्लाटिंग कर रहे थे। दोनों कॉलोनियां करीब 26 हजार वर्गमीटर जमीन पर बसाई जा रही थीं। सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों की ओर से विरोध किया गया, लेकिन प्राधिकरण के सचल दस्ते और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को जारी रखा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील की है, जिनके मानचित्र स्वीकृत नहीं है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल कछाड़े, अवर अभियंता योगेन्द्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, महेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed