फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA can be made by giving 10 rupees in Open Gym, health

10 रुपये देकर जीडीए के ओपन जिम में बना सकेंगे सेहत

Mon, 10 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
GDA can be made by giving 10 rupees in Open Gym, health
open gym - फोटो : Demo pic

महज 10 रुपये प्रतिदिन देकर जीडीए के ओपन जिम में आप खुद को फिट रख सकेंगे। हाल ही में विभिन्न पार्कों में बनाए गए चार ओपन जिम को नगर निगम कांट्रेक्ट पर देगा। वहीं, इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में किड्स जोन भी डेवलप किया जाएगा।

विज्ञापन


जीडीए ने ओपन जिम और किड्स जोन के संचालन के लिए प्राइवेट फर्मों से ईओआई (एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट) मांगा है।जीडीए ने इंदिरापुरम, राजनगर सेंट्रल पार्क, स्वर्णजयंती पार्क, राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क में ओपन जिम बनाए हैं।
विज्ञापन


इन जिम के निर्माण पर करीब एक  करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च की गई है। जीडीए के पास इन जिम को संचालित कराने के लिए मैनपावर नहीं है। ऐसे में अब इनके संचालन और मेंटेनेंस खर्च निकालने के लिए जीडीए इन्हें प्राइवेट हाथों में देने की प्लानिंग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जिम पहले ही कांट्रेक्टर पर दिए जा चुके हैं, अब बाकी चार ओपन जिम को भी कांट्रेक्टर पर देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि जिम को इस्तेमाल करने वालों से लिया जाने वाला शुल्क जीडीए ने तय कर दिया है। प्रति घंटा 10 रुपये और मासिक पास बनवाने वालों से 200 रुपये महीना से ज्यादा नहीं वसूला जा सकेगा।

जीडीए अधिकारियों के मुताबिक  जिम को मेंटेनेंस पर देने का मकसद पैसा कमाना नहीं बल्कि इनके मेंटेनेंस का खर्च निकालना है, ताकि लोगों को यह सुविधा निरंतर मिलती रहे।जीडीए के सभी ओपन जिम में शाम चार से पांच बजे तक महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देना होगा। इस अवधि में पुरुषों को एंट्री नहीं मिलेगी।

जिम संचालकों को ट्रेंड ट्रेनर की नियुक्ति कर प्राथमिक उपचार की सुविधा भी देनी होगी।
इन पार्कों के जिम को दिया जाएगा कांट्रेक्ट पर

राजनगर सेंट्रल पार्क
स्वर्णजयंती पार्क इंदिरापुरम

राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क
वैशाली स्थित अंबेडकर पार्क

किड्स जोन डेवलप करेगी प्राइवेट फर्म
इंदिरापुरम के स्वर्णजयंती पार्क में जीडीए प्राइवेट फर्म के माध्यम से किड्स जोन तैयार कराएगा। जगह जीडीए देगा, लेकिन किड्स जोन पर आने वाला खर्च प्राइवेट फर्म उठाएगी। उसे पांच साल के लिए कांट्रेक्ट पर दिया जाएगा।


प्राइवेट कंपनियों से ईओआई मांगा है। जो फर्म, संस्था या एसोसिएशन जीडीए की शर्तों को पूरा कर ओपन जिम या किड्स जोन के संचालन को तैयार होगी उनसे पांच साल का कांट्रेक्ट किया जाएगा। - एसपी शिशौदिया, उद्यान अधिकारी, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed