फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA bulldozer on illegal colony, shops and buildings

अवैध कॉलोनी, दुकानों और भवन पर चला जीडीए का बुलडोजर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
GDA bulldozer on illegal colony, shops and buildings
अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए ने की कार्यवाई - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए की टीम ने राजनगर एक्सटेंशन मोरटा में ढहाई निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी, अटोर व नूरनगर में अवैध रूप से बनी दुकानों और भवनों को किया ध्वस्त माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की। जीडीए के प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजनगर एक्सटेंशन इलाके के मोरटा में खसरा संख्या-926 व 929 पर बनी निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी को ढहा दिया। साथ ही गांव अटौर के खसरा संख्या-394 व नूरनगर में खसरा संख्या-226 व 227 पर अवैध रूप से निर्मित दुकानों व भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। जीडीए के विशेष कार्याधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मोरटा में खसरा संख्या-926 व 929 पर बिजेन्द्र चौधरी व विनोद सोनी द्वारा प्राधिकरण से इजाजत बगैर अवैध प्लॉटिंग करके कॉलोनी बनाई जा रही थी। इसके अलावा अटौर में भौवापुर रोड पर खसरा संख्या-394 पर रविन्द्र कुमार द्वारा अनधिकृत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। पूर्व में इस निर्माण को सील भी किया गया था। लेकिन निर्माणकर्ता ने सील को तोडक़र अवैध निर्माण जारी रखा। जिसके विरूद्ध सिहानी गेट थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। 16 जनवरी को निर्माण को ध्वस्त करने के आदेश पारित किए गए थे। जिसके आधार पर सोमवार को अवैध निर्माण ढहा दिया गया। इसके अलावा ग्राम नूरनगर में खसरा संख्या-226 व 227 पर मुकेश पंडित द्वारा अनधिकृत रूप से निर्मित 9 भवन व 8 दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान जीडीए अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed