फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: पावरलूम फैक्टरी मालिक से निवेश के नाम पर 33.49 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने ऑनलाइन कपड़े के बिजनेस में अच्छा रिटर्न दिलाने का झांसा देकर मुरादनगर निवासी कपड़ा कारोबारी से 33.49 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने ई-स्टोर साइट से जोड़कर ऑर्डर पिक करने और उन्हें पूरा करने का झांसा देकर ठगी की।
विज्ञापन




एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुरादनगर निवासी आस मोहम्मद के अनुसार उनका पावरलूम पर कपड़ा तैयार कर बेचने का व्यापार है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी फेसबुक आईडी पर नेहा नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान उसने खुद को कपड़ों की बड़ी कारोबारी और ई-स्टोर की संचालिका बताया। उसने दावा किया कि उसका कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख रुपये तक आसानी से कमाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन स्टोर से जोड़ने के लिए प्रेरित कर उनसे उनका अकाउंट बनवाया। इसके बाद उनके खाते में ऑनलाइन ऑर्डर आने लगे। ऑर्डर पिक करने के लिए पहले उसकी अमाउंट अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई। बाद में ऑर्डर डिलीवर के बाद रकम प्लेटफॉर्म के डिजिटल वॉलेट में देने लगे, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि उनका पैसा सुरक्षित है। दो फरवरी को 15 हजार 110 रुपये और 30 मार्च को 30 हजार 151 रुपये वॉलेट से निकालने की अनुमति उन्हें दी गई। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ऑर्डरों की संख्या और निवेश की रकम लगातार बढ़ाई जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के खातों के अलावा परिचितों से उधार लेकर भी रकम ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। अलग-अलग खातों में उन्होंने 33 लाख 49 हजार 650 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उन्होंने पूरी रकम निकालने का प्रयास किया तो बताया गया कि सभी लंबित ऑर्डर पहले पूरे करने के लिए करीब 35 लाख रुपये और जमा करने होंगे। जब उन्होंने अपना अकाउंट बंद करने की कोशिश की तो उन्हें चेतावनी दी गई कि 10 दिन में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो उनका अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा और वॉलेट में जमा पूरी रकम जब्त हो जाएगी। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर संपर्क में आई नेहा से बात की तो उसने बताया कि ई-स्टोर संचालन में उसकी कोई भूमिका नहीं है। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।



.....



मोबाइल फोन हैक कर 2.30 लाख रुपये किए ट्रांसफर



गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक सोसायटी निवासी राहुल गुप्ता के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 2.30 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया। शातिरों ने नया क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। इसके बाद मोबाइल फोन हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड से 2.30 लाख रुपये की चार अनाधिकृत ट्रांजेक्शन की। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल की टीम जांच में लगी है।




......



गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 50 हजार रुपये ठगे



गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की गौर होम्स सोसायटी निवासी एक व्यक्ति से शातिरों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने आईजीएल गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर सात रुपये का भुगतान करने की बात कहकर 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित भगवान स्वरूप माथुर के मुताबिक उनके पास आईजीएल गैस सर्विस की ओर से मैसेज आया जिस पर आईजीएल का लोगो भी लगा था। मैसेज में उनसे कहा गया कि आपका गैस कनेक्शन रात साढ़े बजे बंद हो जाएगा। सात रुपये का भुगतान करने पर इस परेशानी से बच सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करके जैसे ही उन्होंने सात रुपये की पेमेंट करने के लिए डिटेल्स भरी तो उनके बैंक खाते से दो बार में 50 हजार रुपये कट गए। एसीपी कविनगर का कहना है कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed