{"_id":"6afa007f8dcb6d1dca0250a5","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1022698-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 2.95 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 2.95 लाख रुपये
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में प्रताप विहार निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 2.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
सर्वोदय नगर सेक्टर-12 निवासी विवेक चोपड़ा के अनुसार, 24 अक्तूबर 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉलर ने अपना नाम मनोबर हुसैन बताते हुए खुद को आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का कर्मचारी बताया और मौजूदा कार्ड के आधार पर दूसरा नया कार्ड बनवाने की बात कही। विवेक ने कार्ड बनवाने से मना करते हुए फोन काट दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल फोन पर बैंक से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।
ठगों ने पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके कार्ड से कुल 2.95 लाख रुपये निकाल लिए, जिसमें 10 रुपये, 10 हजार रुपये, 20 हजार रुपये, 9,500 रुपये और 2.56 लाख रुपये शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत बैंक के एंटी फ्रॉड सेल से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराया। संभव है कि आरोपी ने मोबाइल फोन हैकर करके इस पूरी घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने 14 नवंबर को केस दर्ज कर जांच निरीक्षक पंकज कुमार को सौंपी है। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि साइबर ठगी के मामलों में पुलिस पूरी सतर्कता से कार्रवाई कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उनको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।