फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: एपीके फाइल भेजकर और टेलीग्राम पर टास्क का झांसा देकर तीन लोगों से 28.32 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
gbd
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने एपीके फाइल भेजकर कॉल व मैसेज फॉरवर्डिंग कराने और टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर मोटे मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों से 28.32 लाख रुपये ठग लिए। तीनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी जय कुमार राठी से साइबर ठगों ने 11,97,749 रुपये ठग लिए। जय कुमार राठी के मुताबिक, उनका बुलंदशहर के गुलावठी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। 29 सितंबर को उन्होंने गाजियाबाद के पोस्ट ऑफिस में नौ लाख रुपये की एफडी खुलवाने के लिए चेक दिया था। पोस्ट ऑफिस ने बैंक से चेक क्लियर कराने की औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने एक मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर अजय बताया और चेक की फोटो व्हाट्सएप करने के लिए कहा। उसके कहने पर उन्होंने फोटो भेज दी। इसके बाद उसने एक यूपीआई नंबर देकर पहले भुगतान करने के लिए कहा और बताया कि चेक क्लियर होने के बाद रकम वापस मिल जाएगी। विश्वास करके उन्होंने 98,874 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने चेक क्लियर करने के लिए आईएमपीएस और नेट बैंकिंग के जरिये रकम भेजने की बात कही। झांसे में लेकर उसने उनसे कुल 11,97,749 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी वह कॉल और मैसेज कर ओटीपी व अन्य जानकारी मांगता रहा। तब उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।
एपीके फाइल भेज खाते से निकाले 10 लाख रुपये
साहिबाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-3 निवासी तेज नारायण शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पीएनबी में सेविंग अकाउंट है। 28 सितंबर को फेसबुक पर दिखे एक लिंक के जरिये गैस बिल अपडेट से संबंधित एपीके फाइल उनके मोबाइल फोन में इंस्टाल हुई। इसके बाद मोबाइल फोन में असामान्य गतिविधियां होने लगीं। बाद में उनके फोन नंबर पर अनधिकृत कॉल फॉरवर्डिंग व मैसेज आने लगे। इसके बाद उनके बैंक खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिए गए।

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6.35 लाख रुपये ठगे
विजयनगर के प्रताप विहार निवासी अभिषेक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप के एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा दिया गया। प्रीपेड टास्क के बारे में बताकर उनसे रकम ट्रांसफर कराई गई और कई बार में 6.35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed