फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: फ्लैट दिलाने के बहाने डॉक्टर समेत दो लोगों से 44.28 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। इंदिरापुरम और लाजपतनगर में फ्लैट और फ्लोर बेचने के नाम पर दो लोगों से 44.28 लाख रुपये की ठगी के मामले सामने आए हैं। एक केस में डॉक्टर से 17 लाख, जबकि दूसरे में गुरुग्राम निवासी से 27.28 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने 30 जून को दोनों मामलों में एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

केस-1: एटीएस सोसायटी में 17 लाख की ठगी
इंदिरापुरम एटीएस सोसायटी निवासी डॉ. अभिनव अग्रवाल अपनी सेवानिवृत्त मां डॉ. माला त्रिपाठी के लिए फ्लैट तलाश रहे थे। जून 2025 में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी एजेंट प्रवीण कसाना से हुई। उसने सोसायटी के ही पीयूष जैन से मिलवाया। पीयूष ने अपना फ्लैट 3.45 करोड़ में बेचने का सौदा तय किया। डॉ. अभिनव ने जून से अगस्त 2025 के बीच पीयूष के खाते में 24 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 थी। उस दिन तक न फ्लैट खाली हुआ, न रजिस्ट्री हुई। शक होने पर छानबीन की तो पता चला कि फ्लैट पहले से निजी बैंक में बंधक है। सौदा रद्द करने पर पीयूष ने 7 लाख लौटा दिए, लेकिन 17 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीयूष जैन और एजेंट प्रवीण कसाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



केस-2: लाजपतनगर में 27.28 लाख हड़पे

गुरुग्राम निवासी हरमिंदर सिंह ने लाजपतनगर के अरुण यादव और उनकी पत्नी पर 27.28 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। अरुण ने बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर को छत समेत 30 लाख में बेचने का सौदा किया था। 7 जुलाई 2025 को अनुबंध हुआ और 7 जनवरी 2026 को रजिस्ट्री तय हुई। इस दौरान हरमिंदर ने दंपती को ऑनलाइन 27.28 लाख का भुगतान कर दिया। 7 जनवरी को रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो दंपती टालमटोल करने लगे। आरोप है कि अरुण की पत्नी ने गाली-गलौज की और दोनों ने रजिस्ट्री से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले पुलिस अधिकारी
प्रभारी डीसीपी टीएचए धवल जायसवाल ने बताया कि दोनों मामलों में एंटी फ्रॉड सेल की जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को नोटिस भेजा गया है। तथ्यों व जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed