फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

चर्चा में निकाह: दूल्हे को एक करोड़ नकद और बीएमडब्ल्यू कार देने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
gbd
इंदिरापुरम। क्षेत में 10 मई को हुए एक निकाह का वीडियो तेजी से वायरल होने के कारण चर्चा में है। चर्चित वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। वायरल वीडियो मुस्लिम समाज से संबंधित बताया जा रहा है। दहेज में दूल्हे को एक करोड़ से अधिक की नकद राशि और बीएमडब्ल्यू दिए गए। साथ ही निकाह कराने वाले बिचौलिये को भी स्कार्पियो देने की बात सामने आई है। हालांकि इस वीडियो पर लोग दहेज को बढ़ावा देने की बात कहते हुए तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वहीं, कुछ लोगों ने आयकर विभाग को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो व टिप्पणी पोस्ट की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के एक्स यूजर जाकिर अली त्यागी ने 58 सेकेंड की वीडियो पोस्ट की है। इसमें एक व्यक्ति दूल्हे और बरातियों के बीच खड़े होकर 1,01,11000 रुपये नकद और एक बीएमडब्ल्यू कार देने की घोषणा करता है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बिचौलिये को स्कॉर्पियो कार देने की आवाज लगाई और उसे चाबी थमा दी। सोशल मीडिया पर अपलोड की गई पोस्ट के अनुसार शादी में छोटी भूमिका निभाने वाले लोगों को भी बाइकें दी गईं हैं। निकाह इदरीशी समाज में होने की बात सामने आई है। पोस्ट वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियां दी हैं।
विज्ञापन

नौशाद इदरीशी नामक एक्स यूजर ने लिखा कि यह मुस्लिम समाज के लिए श्राप है। इन्हें यह अहसास भी नहीं कि जिनके पास इतना खर्च करने की क्षमता नहीं है उनके दिल पर क्या गुजर रही होगी। यूजर ने कमेंट में आयकर विभाग को भी टैग किया है। वहीं, सुल्तान खान लिखते हैं कि मौलाना साहब गरीब बेटियों की शादी करा देते, तुम जैसे लोगों ने ही मुस्लिम परिवारों को बदनाम कर रखा है। इनके अलावा भभी मुस्लिम समाज के कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। सभी ने इसे समाज के प्रति गलत धारणा और दहेज प्रथा को बढ़ावा देने वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकद और रुपये देने वाला राजनैतिक पार्टी से जुड़ा
जानकारी के अनुसार वीडियो में जो व्यक्ति नकदी और कीमती गाड़ी दिए जाने की बात कहता दिखाई दे रहा है। वह एक राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है और आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वह लोनी का रहने वाला है। कुछ समय पहले भड़काऊ बयानबाजी के चलते गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है लेकिन अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि लिखित में तहरीर मिलती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed