{"_id":"69cd7599f6149f53390d497d","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17300-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,50 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,50 हजार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के छाबड़ा कॉलोनी निवासी शैलेंद्र वर्मा के मकान से 75 हजार रुपये की नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्वी दिल्ली के नई सीमापुरी का रहने वाला सोहेल है। उसके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मार्च को शैलेंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मकान में चोरी की सूचना दी थी। आरोप था कि 23 मार्च को निजी कार्य से घर का ताला लगाकर बाहर गए थे। शाम को जब घर से लौटे तब पता चला कि किसी चोरों ने अलमारी में रखे 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो संदिग्ध दिखाई दिया। ट्रेस के बाद नई सीमापुरी निवासी सुहेल को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने ही घर से 75 हजार रुपये की चोरी की थी। उनमें से कुछ रुपये नशे में व दोस्तों के साथ मौज मस्ती में खर्च कर दिए। एसीपी ने बताया कि आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं और उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थानों में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के पांच मामले दर्ज हैं।