फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gaurav hit 86, Puneet hit 10 sixes, Chandigarh Champs victorious

Ghaziabad News: गौरव ने जड़े 86 रन, पुनीत ने लगाए 10 छक्के, चंडीगढ़ चैम्प्स विजयी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gaurav hit 86, Puneet hit 10 sixes, Chandigarh Champs victorious
गाजियाबाद। वीवीआईपी जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में चल रही लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी-2023 में लोकल हीरो गौरव तोमर की बल्लेबाजी का दम देखने को मिली। सोमवार को हुए पहले मुकाबले में चंडीगढ़ चैम्प्स ने पटना वॉरियर्स को 91 रन से हरा दिया। जीत के हीरो बने गौरव तोमर ने 43 गेंद में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 86 रन के साथ दो विकेट चटकाए। बल्लेबाज पुनीत ने केवल 26 गेंद में 10 छक्कों व एक चौके की मदद से नाबाद 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ चैम्प्स की टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनिंग बल्लेबाज भानू सेठ और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिलकरत्ने दिलशान ने सधी शुरुआत की। फिर टीम के 48 के स्कोर पर तिलकरत्ने दिलशान नौ रन बनाकर गेंदबाज ओमपाल बोकेन का शिकार बने। थोड़ी ही देर में बल्लेबाज भानू सेठ सातवें ओवर में 43 रन बनाकर बोकेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद गाजियाबाद के हीरो गौरव तोमर ने पारी को संभालते हुए 84 के स्कोर तक पहुंचाया। फिर रंजीत किरीड आठ रन बनाकर धीरज गोविंद की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे पुनीत कुमार ने गौरव तोमर के साथ मिलकर स्कोर को 229 रन तक पहुंचा।
विज्ञापन


दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर चौके और छक्कों की बरसात की। दर्शकों ने भी दोनों का तालियों से जमकर उत्साह बढ़ाया। आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर गौरव तोमर राजेंद्र बिस्ट की गेंद पर आउट हो गए। पटना वॉरियर्स के गेंदबाज ओमपाल बोकेन ने दो, जबकि धीरज गोविंद व राजेंद्र बिष्टï ने एक-एक विकेट लिया। बाद में खेलने उतरी पटना वॉरियर्स की टीम विशाल स्कोर के आगे कुछ कमाल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी टीम 18.5 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज रिक्की क्लार्क ने 15 रन, विक्रम सिंह ने 20 रन, धीरज गोविंद ने 20 रन, ओमपाल बोकेन ने 20 रन, प्रवीण गुप्ता ने 22 और कपिल मेहता ने 17 रन की पारी खेली। चंडीगढ़ चैम्प्स के गेंदबाज प्रवीण थापर ने तीन, रमन दत्ता, तिलकरत्ने दिलशान व गौरव तोमर ने दो-दो, जबकि मुकेश सैनी ने एक विकेट लिया।

नागपुर निंजास और गुवाहाटी अवेंजर्स के बीच भिड़ंत जारी
लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी में दूसरा मुकाबला नागपुर निंजास और गुवाहाटी अवेंजर्स के बीच सोमवार शाम शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नागपुर निंजास की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे। बल्लेबाज विनोद विल्सन दो और रितेंदर सोड़ी 10 रन बनाकर मैदान पर थे। वहीं वीरेंद्र सिंह ने 34 रन, रतनाम सिंह ने 21 रन और परविंदर अवाना ने 11 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed