फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gas cylender blast, 5yrs old kid dead

धमाके के साथ फ्लैट में लगी आग 5 साल की बच्ची जिंदा जली, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
gas cylender blast, 5yrs old kid dead
गैस सिलिंडर फटने से फ्लैट में लगी आग, पांच साल की बच्ची जिंदा जली
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की हयात एंक्लेव के एक फ्लैट की रसोई में छोटा गैस सिलिंडर फटने से लगी आग में पांच साल की बच्ची जलकर मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां, भाई समेत परिवार के चार लोग झुलस गए। दो की हालत गंभीर है। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से हादसा हुआ। आग लगने से छोटा सिलिंडर फट गया। आग ने छह फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए हैं।
मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली फातिमा नानी कई माह से लोनी कोतवाली क्षेत्र के हयात एंक्लेव में अपने बेटे अली, बेटी अलीशा के साथ रहती हैं। फातिमा की दूसरी बेटी हिना अपने पति बिलाल, बेटी माहिरा (5) और बेटे उमर (4) भी नानी के साथ रहते हैं। अली घर के पास ही एक खोखा लगाते हैं। रविवार दोपहर घर में फातिमा, हिना, उमर, अली, अलीशा और माहिरा थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रसोई में खाना बनाते समय गैस लीक होने से फ्लैट में आग लग गई। छोटा सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस, दमकल विभाग को सूचना दी और खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब दो पानी के टैंकरों से दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग में जलकर पांच साल की बच्ची माहिरा की मौत हो गई। अली मलिक और फातिमा गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने से हिना और उमर भी झुलस गए। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद एसडीएम शुभांगी शुक्ला, तहसीलदार प्रकास सिंह, एसएचओ ओपी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ ने बताया कि आग कैसे लगी है। इस बात की जानकारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में गैस लीक का मामला सामने आ रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटे को 10 फुट ऊंची की दीवार से बाहर फेंककर कूदी मां
लोगों ने बताया कि हिना अपने बेटे उमर के साथ एक कमरे में थी। वहीं, उनकी बेटी माहिरा दूसरे कमरे में थी। हिना के कमरे का दरवाजा बंद था। आग लगने पर उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं खुला। इस दौरान हिना ने अपने बेटे उमर को कमरे के दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला। बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर उसने अपने चार साल के बेटे उमर को 10 फुट की दीवार से बाहर की तरफ फेंक दिया। उसने अपनी बेटी को भी बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। इसके बाद हिना भी कूदकर फ्लैट से बाहर निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डर और जीडीए की लापरवाही से गई जान
डीएलएफ, एसएलएफ, हयात एंक्लेव समेत आसपास के इलाकों में बिल्डर छोटी-छोटी जगहों पर बिना किसी सेफ्टी सिस्टम के चार मंजिला इमारत बना रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर जीडीए से साठगांठ कर फ्लैट बना रहा है। हयात एंक्लेव में जिस फ्लैट में आग लगी है, वह चार मंजिला बना हुआ है। उसमें आधा दर्जन से अधिक फ्लैट बने हुए हैं। फ्लैट में कोई फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। लोगों का कहना है कि अगर फ्लैट नक्शे और सुविधाओं से लैस होता तो हादसा टल सकता था।
एक के बाद एक छह फ्लैटों तक पहुंची आग
चार मंजिला बिल्डिंग के पीछे की तरफ करीब दो फुट की जगह है। इसके पीछे भी एक तीन मंजिल की बिल्डिंग बनी है। दोनों बिल्डिंग एक साथ लगी हुईं हैं। फातिमा सबसे नीचे वाले फ्लैट में रहती है। आग की लपटें ऊपर की तरफ जाने लगीं। छह फ्लैटों में आग पहुंच गई। इस दौरान सीमा, शकुंतला देवी, राहुल, इरफान समेत अन्य परिवार का सामान जल गया।

अन्य फ्लैटों के लोगों ने अपने सिलिंडर सड़क पर फेंके
आग लगने के दौरान ऊपर के फ्लैटों में कुछ परिवार रह रहे थे। लपटें और धुआं निकलता देखकर सभी लोगों को आग लगने का पता चला। ऊपर रह रहने वाले कुछ परिवार अपना सामान वही छोड़कर नीचे की तरफ भागे। फ्लैट में आग लगने पर ऊपर रह रहे परिवार के लोगों ने अपने सिलिंडरों को बाहर सड़क पर फेंक दिए। कुछ लोग पानी डालकर आग बुझाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed