{"_id":"6a13531b1fb89b42d0005ed0","slug":"garbage-set-on-fire-in-siddharth-vihar-residents-complain-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-893506-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में कूड़े में लगाई आग, लोगों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में कूड़े में लगाई आग, लोगों ने की शिकायत
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की सर्विस रोड पर नियमित रूप से कूड़ा डाले जाने और बार-बार आग लगाए जाने से लोग परेशान हैं। इसका धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों में पहुंचता है। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है।
प्रतीक ग्रैंड सोसायटी के निवासी नंद सिंह नेगी का कहना है कि सिद्धार्थ विहार में कई जगहों पर अवैध रूप से कूड़ा डाला जा रहा है। एनएच-9 को सिद्धार्थ विहार से जोड़ने वाली सड़क पर रोजाना कूड़ा डाला जाता है। इसमें असामाजिक तत्व खुलेआम आए दिन आग भी लगा देते हैं। इससे आसपास के इलाकों में गर्मी के इस मौसम में प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है और स्वास्थ्य संबंधित शिकायत की आशंका बनी रहती है। रविवार सुबह भी किसी ने सड़क किनारे के कूड़े में आग लगा दी।
इससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। एक तो आग उगलती गर्मी ऊपर से आग के धुएं ने लोगों को और परेशान कर दिया। निवासी जयप्रकाश का कहना है कि महंगी सोसायटियों के आसपास साफ-सफाई पर आवास विकास का कोई ध्यान नहीं है। कूड़े में आग लगाने वाला कभी पकड़ में नहीं आता। अन्य निवासियों ने यहां नियमित रूप से पेट्रोलिंग और कूड़ा फेंकने और आग लगाने पर कार्रवाई की मांग की।