फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Garbage disposal plant on the lines of Goa shall Corporation

गोवा की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाएगा निगम

Tue, 12 Jul 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 12 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant on the lines of Goa shall Corporation
नगर ‌निगम - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम गोवा की तर्ज पर गाजियाबाद में भी आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाएगा। महापौर अशु वर्मा और कार्यकारिणी समिति उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने गोवा में हाल में शुरू किए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की वहां जाकर जानकारी की।
विज्ञापन


महापौर का कहना है कि ऐसा ही प्लांट गाजियाबाद में लगाया जाएगा, लेकिन इस महंगी तकनीक पर खर्च होने वाले करीब 150 करोड़ के बजट में प्रदेश सरकार से मदद मांगी जाएंगी।
विज्ञापन

मेयर अशु वर्मा रक्षा मंत्री व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के निमंत्रण पर वहां गए थे।

उन्होंने बताया कि गोवा सरकार ने नार्थ गोवा में आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया है। 146 करोड़ की लागत से लगे प्लांट में प्रतिदिन 100 टन कचरे का निस्तारण किया जाता है। यहां कूड़े से रिसाइकिल की जाने वाली प्लास्टिक, बायोगैस, तेल और खाद बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोगैस से बिजली बनाई जाती है जबकि कोयले के मिश्रण से बने तेल से इंजन चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट के सिर्फ एक प्वाइंट पर बदबू आती है बाकी चैंबर में दुर्गंध नहीं होती। ऐसे में यह प्लांट कालोनियों के पास भी लगाया जा सकता है।


महापौर का कहना है कि ऐसा प्लांट गाजियाबाद में लगाए जाने की योजना के संबंध में 14 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी। प्रस्ताव पास कराकर प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर आर्थिक मदद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed