फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster Court in Ghaziabad sentenced 15 accused of attack on BJP leader Brijpal Teotia to 8 years imprisonment

Ghaziabad News: भाजपा नेता बृजपाल पर हमले के 15 दोषियों को आठ साल की सजा, एके-47 की फायरिंग से दहल उठा था इलाका

Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर हमले के 15 आरोपियों को आठ साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। बदमाशों ने एके-47 व कार्बाइन जैसे आधुनिक हथियार से हमला किया था। 

विज्ञापन
Gangster Court in Ghaziabad sentenced 15 accused of attack on BJP leader Brijpal Teotia to 8 years imprisonment
इसी कार में सवार थे बृजपाल तेवतिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में गैंगस्टर कोर्ट की विशेष न्यायाधीश नीतू पाठक ने 15 दोषियों को आठ साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हालांकि एक आरोपी की पहले ही जेल में मौत हो चुकी है, अन्य सभी दोषी पहले ही जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


गैंगस्टर कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक वरुण त्यागी ने बताया कि 11 अगस्त 2016 को मुरादनगर में रावली सुराना मार्ग पर भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर बदमाशों ने एके-47 और कार्बाइन से फायरिंग की थी। इसके अलावा इन पर अलग-अलग कई अन्य मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में अदालत ने मनीष दीवान, निशांत भदोरिया, राहुल त्यागी, रामकुमार, अभिषेक, सोकेंदर, विक्की चौधरी, राजू उर्फ बाली, शेखर जाट, गौरव भाटी, योगेंद्र उर्फ बबल बिट्टू उर्फ अरुण, जितेंद्र, मनोज और संसार सिंह को सजा सुनाई है। एक आरोपी विजय बहादुर की मुकदमे के विचारण के दौरान जेल में मौत हो चुकी है। सभी दोषी पहले से ही डासना जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed