फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gangster charges imposed on the accused of Chanchal murder case

Ghaziabad News: चंचल हत्याकांड के आरोपियों पर लगाया गैंगस्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gangster charges imposed on the accused of Chanchal murder case
गाजियाबाद। गांजा तस्करी के विवाद में चंचल कुमार की हत्या के तीन आरोपियों के खिलाफ नंदग्राम थाना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि नंदग्राम की नई बस्ती में 22 जनवरी की रात नौ बजे की गई चंचल कुमार (34) की हत्या उनके ही तीन दोस्तों ने की थी। डेढ़ साल पहले तक चारों साथ में गांजा तस्करी करते थे। तस्करी से हुई कमाई पर विवाद हो जाने पर चंचल ने एक दोस्त की पिटाई कर दी थी। पिटाई का बदला लेने के लिए उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मामले में हत्यारोपी अनुज गौतम उर्फ बाबा निवासी ग्राम हींगवारा थाना बीबीनगर मूल निवासी कांशीराम आवास योजना मधुबन बापूधाम, अरूण कुमार निवासी मोहल्ला टांडा जनपद बुलंदशहर हाल निवासी मधुबन बापूधाम और उसका भाई नितिन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं, मेरठ रोड पर 13 फरवरी को पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 10.70 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों पर सिहानी गेट पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में इकराम, नावेद, बिजेंद्र और गुलफाम पर कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर रोहित जाटव और सोनू वाल्मीकि पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed