फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ganga water will not reach Vijaynagar on Holi in Ghaziabad

Ghaziabad: टेस्टिंग में ही लीक हुई पाइप लाइन, होली पर विजयनगर में नहीं पहुंचेगा गंगाजल, 3.50 लाख लोग प्रभावित

Mon, 02 Mar 2026 11:15 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:15 PM IST
सार

होली पर विजयनगर को गंगाजल नहीं मिलेगा। पाइपलाइन टेस्टिंग में फेल होने से आपूर्ति होली के बाद होगी। वार्ड 48 में दूषित पानी से लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Ganga water will not reach Vijaynagar on Holi in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

विजयनगर के लोगों को होली पर गंगाजल नहीं मिल सकेगा। गंगाजल प्लांट से जलाशय तक डाली पाइप लाइन टेस्टिंग में ही फेल हो गई। लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। अब होली के बाद ही गंगाजल आपूर्ति शुरू हो सकेगी। गंगाजल की आपूर्ति से लगभग साढ़े तीन लाख लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

विजयनगर के प्रताप विहार में लोगों को प्रतिदिन 10 एमएलडी गंगाजल मुहैया कराने के लिए दो साल पहले 17 करोड़ की परियोजना पर काम शुरू हुआ था। इसके लिए सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट से तीन भूमिगत जलाशयों तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। विभाग ने होली तक संबंधित क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता ब्रह्मानंद ने बताया कि इसके लिए रविवार को टेस्टिंग के दौरान पाइप लाइन में पानी छोड़ा गया तो कुछ स्थानों पर लीकेज की समस्या आ गई। लाइन को जोड़ा जा रहा है। अभी गंगाजल की आपूर्ति में कम से कम एक सप्ताह लगेगा।

विज्ञापन

घरों में आ रहा दूषित पानी, आक्रोश
दूसरी तरफ विजयनगर के वार्ड 48 में घरों में दूषित पानी आने से लोगों में आक्रोश पनप गया। शिकायत पर पहुंचे कर्मचारियों को निवासियों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई और बिना काम कराए ही लौटा दिया। इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो वह दोपहर बाद मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में कर्मचारियों ने काम शुरू किया। स्थानीय निवासी नौशाद ने बताया कि लगभग 10 दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed