फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang stealing iron rods by inserting chips in weighing machines busted, four arrested

Ghaziabad News: धर्मकांटे में चिप लगाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gang stealing iron rods by inserting chips in weighing machines busted, four arrested
पुलिस ने गिरफ्तार किए सरिया चोरी के आरोपी। संवाद
गाजियाबाद। धर्मकांटे की तौल मशीन में चिप लगाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चिप, 10 रिमोट कंट्रोल, 44,500 किलोग्राम सरिया, तीन ट्रॉले व एक कार बरामद की गई है।
विज्ञापन

कई राज्यों के लोहा कारोबारियों को चपत लगाने वाला यह गिरोह ट्रॉलों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सरिया चोरी को अंजाम देता था। इसके 10 सदस्य अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध केशव चौधरी और डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत दिनों वेव सिटी थाने में क्षेत्र की एक कंपनी से सरिया चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में कंपनी के स्टोर इंचार्ज श्रवण कुमार को तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछताछ के आधार पर अब इशाकनगर डासना थाना मसूरी निवासी आफताब उर्फ अफजाल, ग्राम बादौली थाना अरनिया जिला बुलंदशहर निवासी शाहरुख, ग्राम लालपुर थाना धौलाना जिला हापुड़ निवासी नईम व वासिद को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपी सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर गाजियाबाद में मेरठ रोड पर पकड़े गए। उस वक्त चारों कार से कहीं जा रहे थे।
----
कई जनपदों में कर चुके वारदात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और उत्तराखंड के कई शहरों में सैकड़ों कुंतल सरिया चोरी करने की बात कबूल की है। आफताब के खिलाफ विभिन्न जिलों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसका साथी राजकुमार उर्फ राजू अघाना व सरिया और ममेरा भाई रवि नागर उर्फ काना स्क्रैप माफिया हैं। शाहरुख, नईम व वासिद के खिलाफ भी एक-एक मुकदमा दर्ज है।
----
ऐसे करते थे चोरी

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध ने बताया कि गिरोह कंपनी से ट्रॉलों में सरिया लोड कर गोदाम तक ले जाने के दौरान धर्मकांटे में गुप्त रूप से चिप फिट कर देता था। चिप का रिमोट गिरोह के सदस्य के पास रहता था। रिमोट के जरिये 100 कुंतल सरिया का वजन 90 कुंतल या उससे कम दर्शाया जाता था। वजन पर्ची लेने के बाद रास्ते में 10 कुंतल सरिया निकालकर दूसरे ट्रक में लाद लिया जाता था। चोरी का माल अमरोहा और हरिद्वार में बेचा जाता था। एडीसीपी के अनुसार, बरामद रिमोट 10 से 20 मीटर की दूरी से वजन घटाने-बढ़ाने में सक्षम है।

----

बनाई करोड़ों की संपत्ति, की जाएगी जब्त
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध के अनुसार, आरोपी आफताब पहले 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर ट्रक चलाता था। चोरी के जरिये उसने मसूरी क्षेत्र में 60 गज जमीन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया। उसके बाद मकान के बराबर में जमीन खरीदकर दूसरा मकान तैयार करा रहा है। सरिया ढुलाई के लिए पांच ट्रॉले भी खरीदे। पुलिस बैंक खातों और अचल संपत्तियों की जांच कर रही है। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed