फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang rape of mother in front of innocent child

Ghaziabad News: मासूम के सामने मां से सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of mother in front of innocent child
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। इसमें महिला का कहना है कि वह सोमवार शाम को पांच साल के बेटे के साथ अपनी बहन के घर से मायके लौट रही थी। आटो से उतरकर गांव में पैदल जा रही थी। रास्ते में तीन नकाबपोश लोगों ने उसके चेहरे पर नशीला पदार्थ छिड़क दिया। इससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें गन्ने के खेत में ले जाकर तीनों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन

महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में ही बच्चे के साथ रहती है। एफआईआर में उन्होंने बताया कि वह मेरठ में अपनी बहन के पास गई थीं। तीन लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। उनका मुंह बंद कर दिया। उन्होंने उनका विरोध किया तो उन्हें पीटा गया। बच्चा जोर से रोता रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर ही आसपास से लोग आए।
विज्ञापन

उन लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संदेह के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की है। मौके पर पहुंचे लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला पहले दो लोगों पर आरोप लगा रही थी। उनके नाम भी बताए थे। बाद में तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहराई से जांच की जा रही है
- ज्ञान प्रकाश राय, एसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed