{"_id":"576983244f1c1bb50ab486fd","slug":"gang-abducted-teenager-captive-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा कर किशोरी को मकान में बंधक बनाकर किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा कर किशोरी को मकान में बंधक बनाकर किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा कर मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। मंगलवार को पीड़िता के पिता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार सवार चार लोगों ने किशोरी को मोदीनगर कोतवाली के सौंदा रोड से 17 जून को अगवा करके भोजपुर के सैदपुर दो दिन तक गैंगरेप किया था। एसएसपी ने सीओ को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
निवाड़ी थानाक्षेत्र के डबाना गांव की निवासी 15 वर्षीय किशोरी 16 जून को मोदीनगर आई थी। दोपहर को वह पैदल गांव लौट रही थी। मोदीनगर के सौंदा रोड पर कार सवार चार लोगों ने उसको गांव छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। रास्ते में आरोपियों ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन
होश में आने पर उसने खुद को सैदपुर गांव के एक मकान में बंद पाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने अपने चाचा और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद 18 जून तक आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता का कहना है कि 19 जून को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर सैदपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर पहुंची और आपबीती बताई। सीओ राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन