फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From today on the new link road vehicle fill sprint

आज से नई लिंक रोड पर वाहन भरेंगे फर्राटा

Fri, 09 Dec 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
From today on the new link road vehicle fill sprint
लिंक रोड - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद गाजियाबाद से नोएडा, दिल्ली, प्रताप विहार आने-जाने वालों को जाम से निजात मिलेगी। एनएच-58 और 24 को जोड़ने वाली नई लिंक रोड की दोनों लेन पर शुक्रवार से वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


जीडीए इस लिंक रोड की दूसरी लेन को भी हल्के वाहनों के लिए खोल देगा। अब मेरठ की ओर से दिल्ली, नोएडा जाने वाले वाहनों को मोहन नगर, वसुंधरा रोड पर जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। साथ ही सफर भी घट जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व में जीडीए ने बीते महीने नई लिंक रोड की एक लेन पर ट्रैफिक संचालन शुरू कर दिया था। एनएच-58 और गाजियाबाद से एनएच-24 की ओर वाहनों का संचालन शुरू हो चुका था। इसकी दूसरी लेन चालू नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शुक्रवार से इसकी दूसरी लेन (एनएच-24 से 58 की ओर) को ट्रैफिक के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। जीडीए अधिकारी शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ विहार के पास लगी बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों का संचालन शुरू कराएंगे। हालांकि इस नई लिंक रोड पर फिलहाल हैवी व्हीकल नहीं दौड़ पाएंगे। यह रोड सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोली जाएगी।

भारी वाहन रोकने को लगाए हाइट बैरियर 
जीडीए ने नई लिंक रोड पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। इसके लिए दोनों लेन पर हाइट बैरियर लगाए गए हैं। एनएच-24 की ओर जाने वाली लेन पर महामाया स्टेडियम के पास और एनएच-58 की ओर जाने वाली लेन पर सिद्धार्थ विहार के पास 2.55 मीटर से 2.75 मीटर ऊंचाई के दो बैरियर लगाए गए हैं।

जीडीए अधिकारियों का कहना है कि जो भारी वाहन एनएच-24 से गलती से लिंक रोड पर आ भी जाएंगे तो उन्हें सिद्धार्थ विहार यू-टर्न से वापस भेज दिया जाएगा। हाइट बैरियर एनएच-24 के पास इसलिए नहीं लगाया गया है, ताकि भारी वाहनों के गलती से भी लिंक रोड पर आ जाने से हाईवे पर जाम न लगे।

जाम से राहत, सफर भी होगा छोटा
लिंक रोड चालू हो जाने से नोएडा, दिल्ली से मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, देहरादून जाने वाले और मेरठ की ओर से दिल्ली-नोएडा जाने वाले वाहनों को मोहन नगर चौराहे पर नहीं जाना पड़ेगा।

इस रोड के बनने से पूर्व वाहन चालकों को दिल्ली-नोएडा जाने के लिए या तो लालकुआं होकर एनएच-24 जाना पड़ता था या मोहन नगर, वसुंधरा होकर यूपी गेट और आनंद विहार जाना पड़ता था।

इस सफर में करीब 45 मिनट से 60 मिनट लग जाते थे, लेकिन अब मेरठ रोड से एनएच-24 पर सिर्फ पांच मिनट में पहुंचा जा सकता है। यहां से नोएडा के लिए 5 मिनट और दिल्ली के लिए 10 से 15 मिनट का समय लगेगा।

शुक्रवार से नई लिंक रोड की दोनों लेन हल्के ट्रैफिक के लिए चालू कर दी जाएगी। इस रोड पर भारी वाहनों का संचालन मेरठ तिराहे पर ग्रेड सेपरेटर पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद हो सकेगा। फिलहाल लिंक रोड पर टू-व्हीलर, कार आदि छोटे वाहनों का आवागमन होगा। - एके गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, जीडीए

लिंक रोड प्रोजेक्ट एक नजर में
कुल लंबाई                                             3.58 किलोमीटर 
निर्माण वर्ष                                             31 जनवरी 2013 से शुरू

शुरूआती लागत                                     145 करोड़
रिवाइज्ड व फाइनल कॉस्ट                        176 करोड़
एनएच-58 से 24 पर पहुंचने का समय     05 मिनट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed