फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From today, flights will be taken from Hindon Airport to Ludhiana and Dehradun everyday.

Ghaziabad News: आज से लुधियाना और देहरादून के लिए हिंडन एयरपोर्ट से हर रोज भरी जाएगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
From today, flights will be taken from Hindon Airport to Ludhiana and Dehradun everyday.
साहिबाबाद। छह माह बाद हिंडन एयरपोर्ट से एक बार फिर उड़ान शुरू होगी। देहरादून और लुधियाना के लिए यहां से प्रतिदिन उड़ान भरी जाएगी। 19 सीटर विमान बुधवार को पहली बार देहरादून से यात्रियों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट लेकर उतरेगा। यहां उतरने वाले प्रत्येक यात्री का स्वागत सांसद वीके सिंह करेंगे।फ्लाई विंग एयरलाइन कंपनी के हेड ऑफ ग्राउंड ऑपरेशनल रतन लक्ष्मण राव ने बताया कि पहले दिन से ही सभी सीट के लिए बुकिंग है। एयरलाइन कंपनी का उद्देश्य छोटे शहरों को आपस में जोड़ना है। ऐसे में कंपनी ने हिंडन एयरपोर्ट से दो अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान शुरू की है। हिंडन एयरपोर्ट से प्रतिदिन दोनों शहरों के लिए उड़ान भरी जाएगी। करीब 2000 से 2500 के किराये पर यात्री एक घंटे में गाजियाबाद से देहरादून और लुधियाना पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन



प्रतिदिन फ्लाइट का यह रहेगा शेड्यूल
सुबह 8:10 पर देहरादून से फ्लाइट उड़ेगी, जो हिंडन एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजकर 05 मिनट पर आएगी। वहीं यहां से 9:10 पर फ्लाइट देहरादून के लिए उड़ान भरेगी, जो सुबह 10:50 पर वहां पहुंचेगी। इसी तरह 11:10 पर लुधियाना से उड़ान भरेगी जो दोपहर 12:50 पर हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर यहां से दोपहर 12:55 पर लुधियाना के लिए उड़ान भरी जाएगी।
विज्ञापन



कम होगी चार घंटे की दूरी
दिल्ली से देहरादून तक वंदे भारत भी लोगों को करीब पांच घंटे में पहुंचाता है। चेयरकार सीट के लिए इसमें 1065 रुपये किराया है। वहीं, विमान से जाने में भले ही एक हजार अधिक रुपये खर्च होंगे लेकिन लोगों का चार घंटा बच जाएगा। दिल्ली से लुधियाना का भी रास्ता ट्रेन के जरिए करीब छह घंटे का है। बस से जाने में भी लगभग इतना ही समय लगता है। ऐसे में न केवल गाजियाबाद बल्कि बुलंदशहर, हापुड़, बागपत व दिल्ली के लोगों को हिंडन एयरपोर्ट से देहरादून और लुधियाना जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनवरी से बंद थी उड़ान
हिंडन एयरपोर्ट पर कोरोना के बाद से ही कोई विमान सेवा ठीक से नहीं चली है। पिथौरागढ़ के लिए साल 2019 में विमान सेवा शुरू हुई थी लेकिन कोरोना के कारण इन सेवाओं को बंद करना पड़ा। कोरोना के बाद हुबली और कलबुर्गी के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई लेकिन इस साल इन दोनों उड़ानों को मार्च के बाद शुरू ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed