Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   From the Emergency to the SP's tenure, Yogi lashes out at the opposition

Ghaziabad News: आपातकाल से लेकर सपा के शासनकाल तक, विपक्ष पर बरसे योगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
From the Emergency to the SP's tenure, Yogi lashes out at the opposition
गाजियाबाद। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बार-बार नकारा है, लेकिन वह अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर पर सवाल उठाती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश ने दंगे और अराजकता का दौर देखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित सभा में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस ने ही वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद वह पदयात्रा में शामिल हुए, जो करीब डेढ़ बजे शुरू हुई। लगभग दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा का समापन रिवर हाइट्स गोल चक्कर के पास दोपहर ढाई बजे हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पदयात्रा विपक्ष के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकाली जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर रहे ज्यादा हमलावर
मुख्यमंत्री ने पदयात्रा से पहले सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाषण की शुरुआत भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारों के साथ की। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के खिलाफ दूधेश्वरनाथ की धरती पर लोग एकजुट हुए हैं। राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह हर बार परीक्षा में असफल होने के बाद नई-नई वजहें बताते हैं। कभी शिक्षक पर कॉपी बदलने का आरोप लगाते हैं, कभी पेपर को पाठ्यक्रम से बाहर बताते हैं तो कभी पेन की स्याही खत्म होने और सामने वाले के तेजी से लिखने को हार की वजह बताते हैं। उन्होंने कहा कि यही स्थिति आज कांग्रेस की हो गई है। जनता ने उसे बार-बार नकारा है, लेकिन वह अपनी हार की जिम्मेदारी लेने के बजाय चुनाव आयोग, ईवीएम और एसआईआर पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल का जिक्र कर कांग्रेस पर वार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 1975 में देश में आपातकाल लागू किया था। ऐसी पार्टी का लोकतंत्र की बात करना हास्यास्पद लगता है। कांग्रेस को जब भी सत्ता में काम करने का मौका मिला, उसने कॉमनवेल्थ खेल और कोयला घोटाले जैसे काम किए। सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने के कारण जनता का विश्वास खोया। आज स्थिति यह है कि कई राज्यों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल रहा है और कई राज्यों में वह एक दशक से सत्ता से बाहर है। उन्होंने एक नवंबर 1984 को हुई सिखों की हत्याओं का जिक्र करते हुए भी कांग्रेस को घेरा। कहा कि सिखों के कत्लेआम को याद करने के बजाय कांग्रेस उस दिन जश्न मनाने में लगी थी।

कहावतों से अखिलेश को घेरा
समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि उसके चार बार के शासनकाल में प्रदेश ने दंगे और अराजकता देखी है। उस समय लोगों के बीच कहावत थी कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसके अंदर बैठा कुख्यात गुंडा। लोग बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, गिनाईं उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की तस्वीर बदल रही है। भारत दुनिया की शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। पहले जवानों पर हमले के बाद सरकार केवल देखने की बात करती थी, लेकिन अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर जवाब दिया जाता है। भारत की ओर आंख उठाने से पहले दुश्मन को सोचना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि रामलला 500 वर्षों तक गुलामी के प्रतीक और टेंट में रहने को मजबूर रहे। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर से त्रेतायुग का स्मरण हो रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस और सपा शामिल नहीं हुईं, क्योंकि उन्होंने इसका विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 56 करोड़ लोगों को बैंक खाते, 12 करोड़ शौचालय और करोड़ों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए। कोरोना काल में मुफ्त राशन और वैक्सीन की व्यवस्था की गई, तब भी कांग्रेस ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed