{"_id":"57f547064f1c1b940a27080a","slug":"from-morning-to-evening-today-will-incur-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम, आज झेलना होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम, आज झेलना होगा जाम
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को लोगों को जाम से दोचार होना पड़ेगा। अगर जाम से बचना है तो एनएच-24 से सफर करना बेहतर होगा। दरअसल, टीएचए में हिंडन एयरफोर्स डे के फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह सात से दोपहर करीब 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।
दूसरी तरफ, दोपहर बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एनएच-58 पर रोड शो है। शाम के बाद ही यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। आसमान में ग्लोबमास्टर, हरक्युलिस और तेजस विमान देश की ताकत का अहसास करवाएंगे तो टीएचए की सड़कों पर बृहस्पतिवार को लोगों को जाम से जूझना पड़ेगा। सुबह एयरफोर्स डे की रिहर्सल के चलते हिंडन एयरफोर्स की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्जन झेलना पड़ेगा।
साढ़े आठ बजे शुरू होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल से ढाई घंटे पहले ही भोपुरा से एयरफोर्स स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को करन गेट चौकी के पास रोक कर राजेंद्र नगर की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं, गाजियाबाद से भोपुरा की ओर आने वाले वाहनों को नाग द्वार से मोहन नगर की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मोहन नगर से भी सिर्फ उन्हीं वाहनों को एयरफोर्स की ओर भेजा जाएगा, जिनके पास फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का पास होगा, जबकि भारी वाहनों को भोपुरा तिराहे पर ही रोक दिया जाएगा और नो एंट्री दोपहर एक बजे के बाद खोली जाएगी।
टीआई अनिल कुमार ने बताया कि ट्रैफिक जाम से लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के जवान सड़कों पर दिखाई देंगे। इनके साथ ट्रैफिक पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
जल्दी निकलें, दोपहर बाद मेरठ रोड पर मिलेगा जाम
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के चलते मेरठ रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर जाम मिल सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से निपटने के लिए 50 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है, हालांकि डायवर्जन नहीं किया गया है।
राहुल गांधी का रोड शो सुबह साढ़े 10 बजे मेरठ से शुरू होगा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोदीनगर पहुंचेगा। इसके बाद मुरादनगर, दुहाई, डीपीएस मेरठ रोड, नंदग्राम, मेरठ रोड तिराहा, नया बस अड्डा, मोहननगर, यूरो पार्क और डाबर तिराहे पर जाकर करीब तीन से चार बजे के बीच खत्म होगा।
रोड शो में काफी तादाद में बसें, कारें आदि वाहन रहेंगे, इसके अलावा स्वागत के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ से एनएच-58 पर लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ सकता है। मेरठ से दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद आने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।
एसपी ट्रैफिक राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित थानों की पुलिस की ड्यूटीज लगाई गई हैं। कोशिश होगी की जाम न लगे। काफिले की वजह से ट्रैफिक धीमा हो सकता है। अगर कोई अव्यवस्था दिखी तो मौके पर डायवर्जन का निर्णय ले लिया जाएगा।
राहुल के रोड शो को लेकर एसपीजी ने किया निरीक्षण
राहुल गांधी के रोड शो के मद्देनजर बुधवार को एसपीजी के एआईजी ने अधिकारियों के साथ हाईवे का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राहुल गांधी रेलवे रोड पर शहीद मेजर आशाराम त्यागी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
एसपीजी के एआईजी ने एसडीएम अतुल कुमार, सीओ देवेंद्र मिश्रा, कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा के साथ कादराबाद से रेलवे रोड तक निरीक्षण किया। उधर, मुरादनगर में मोरटा, असालतनगर, बस स्टैंड का जायजा लिया। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगा।