फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friendship on Facebook talk on video call in Ghaziabad

Ghaziabad: फेसबुक पर दोस्ती, वीडियो कॉल पर बात, फिर हुआ ऐसा की जानकर दंग रह जाएंगे आप

Wed, 04 Jan 2023 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Jan 2023 05:47 PM IST
सार

छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक से परेशान छात्रा तनाव में है और ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही है। छात्रा के पिता का कहना है कि प्रिंस उर्फ चीनू नाम के युवक से उनकी बेटी की दोस्ती फेसबुक पर हुई। कुछ दिन बातचीत होने करने के बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे।

विज्ञापन
Friendship on Facebook talk on video call in Ghaziabad
फेसबुक - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा से एक युवक ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद वीडियो कॉल पर छात्रा के आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीनशॉट ले लिए। अब आरोपी रुपये नहीं देने पर स्क्रीनशॉट को वायरल करने की धमकी दे रहा है। छात्रा को परेशान देख परिजनों ने पूछा तो मामले का पता चला। 

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक से परेशान छात्रा तनाव में है और ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रही है। छात्रा के पिता का कहना है कि प्रिंस उर्फ चीनू नाम के युवक से उनकी बेटी की दोस्ती फेसबुक पर हुई। कुछ दिन बातचीत होने करने के बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इसी दौरान युवक ने उनकी बेटी को एक दिन वीडियो कॉल करने का दबाव बनाया। आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल करने के नाम पर रुपये मांग रहा है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed