फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Friends kill fifth student in Ghaziabad for intoxication

पांचवीं के छात्र की हत्या: दोस्तों संग घर से तीन किलोमीटर दूर नशा करने गया था सन्नी, परवरिश में कमी के चलते सन्नी को लगी थी लत

Sun, 10 Oct 2021 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Oct 2021 08:34 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक सन्नी और उसके तीनों दोस्त सुलोचन का नशा करते थे। बृहस्पतिवार को चारों दोस्त नशा करने के लिए तीन किलोमीटर दूर सेवियर सोसायटी के पीछे गए थे। वहां ज्यादा नशा करने की होड़ में सन्नी का 12 वर्षीय दोस्त से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Friends kill fifth student in Ghaziabad for intoxication
पांचवीं के छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नशे के लिए दोस्तों ने सुदामापुरी निवासी पांचवीं कक्षा के छात्र अनुज उर्फ सन्नी (13) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। छात्र बृहस्पतिवार दोपहर को घर से निकला था। शनिवार रात उसका शव क्रासिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे झाड़ियों में मिला। पुलिस ने छात्र की हत्या में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग होने के कारण दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


 सुदामापुरी निवासी लटूरी चिनाई मिस्त्री हैं। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद वह बेटे अनुज उर्फ सनी की परवरिश करते थे। सन्नी के ताऊ सत्यप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को सन्नी घर से गया था। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। सीओ प्रथम महीपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को क्रासिंग रिपब्लिक की सेवियर सोसायटी के पीछे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी शिनाख्त सन्नी के रूप में हुई।  
विज्ञापन


दोस्तों से पूछताछ से हुआ खुलासा
सुदामापुरी में पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि सन्नी को आखिरी बार मोहल्ले के ही तीन नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में उन्होंने गुमराह किया, लेकिन सच बताने पर छोड़ने की बात कही तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताते हुए सन्नी की हत्या कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा करने के लिए गए थे 3 किलोमीटर दूर
पुलिस के मुताबिक सन्नी और उसके तीनों दोस्त सुलोचन का नशा करते थे। बृहस्पतिवार को चारों दोस्त नशा करने के लिए तीन किलोमीटर दूर सेवियर सोसायटी के पीछे गए थे। वहां ज्यादा नशा करने की होड़ में सन्नी का 12 वर्षीय दोस्त से विवाद हो गया। सन्नी ने ईंट उठाकर मारी तो वह 16 वर्षीय दोस्त के पैर में लग गई। उसने तैश में आकर सन्नी के सिर में ईंट से वार कर दिया। जमीन पर गिरने के बाद 16 और 12 वर्षीय दोस्तों ने ईंट से सिर कुचलकर सन्नी को मौत के घाट उतार दिया। तीसरा दोस्त हत्या में शामिल नहीं था।
 

मृतक के परिजनों को कर दिया था गुमराह

सत्यप्रकाश का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने भी सन्नी के तीनों दोस्तों से पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने उसके बारे में जानकारी से इनकार कर दिया था।

परवरिश में कमी के चलते नशे की लत में पड़ गया सन्नी
सत्यप्रकाश का कहना है कि मां के घर छोड़कर जाने के बाद दादी ही सन्नी का ख्याल रखती थी। एक साल पहले दादी के देहांत के बाद उसकी परवरिश बिगड़ गई। दो साल पहले सन्नी तीसरी कक्षा में पढ़ता था। कोरोना काल में दो साल से वह स्कूल नहीं जा रहा था। पिता लटूरी के काम पर जाने के बाद सन्नी घर पर अकेला रह जाता था। इसी दौरान गलत संगत मिलने के कारण वह नशे की लत में पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed