फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of Rs 8.21 lakh by investing in share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश करा 8.21 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8.21 lakh by investing in share trading
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी सुनील कुमार शर्मा से साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में 300 प्रतिशत का मुनाफा दिलाने का आश्वासन देकर आठ लाख 21 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। निवेश की गई धनराशि का लाभांश 31.85 लाख रुपये दर्शाया। रुपये निकालने की एवज में टैक्स के रूप में 6.69 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विवेकानंद नगर निवासी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई 2024 को रवि शर्मा नाम के युवक का उनके मोबाइल पर कॉल आया। रवि शर्मा ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 300 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उनकी कॉल खुद को वित्तीय विशेषज्ञ बताने वाले राजीव बत्रा को ट्रांसफर की गई। राजीव बत्रा ने लिंक भेजकर एक मोबाइल एप डाउनलोड कराकर तमाम जानकारी उसमें दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने राजीव बत्रा और रवि शर्मा द्वारा भेजे गए बैंक अकाउंट में धनराशि निवेश की। उनके डी-मैट खाते में मुनाफे के 31 लाख 87 हजार 378 रुपये जमा होना बताया गया। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो वह असफल रहे। उन्होंने राजीव बत्रा से रुपये न निकल पाने की शिकायत की। उन्होंने काफी दिनों तक तकनीकी खराबी होने का कारण बताकर निवेश कराते रहे। बताया कि बार-बार रुपये निकालने के आग्रह करने पर साइबर ठगों ने कैपिटल गेन टैक्स के रूप में 6.69 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने की मांग की। आशंका होने पर उन्होंने शेयर ट्रेडिंग की बाबत छानबीन की तो वह फर्जी निकला। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने करीब दो दर्जन से अधिक अलग-अलग बैंक खातों में आठ लाख 21 हजार 400 रुपये जमा किए। पीड़ित सुनील कुमार शर्मा ने साइबर थाने में बीएनएस धोखाधड़ी से संपती ट्रांसफर करना 318(4) और कम्प्यूटर संसाधनों से पैसे ट्रांसफर करने (66डी) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed