फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fraud of crores by creating fake firm from woman's account, two arrested

Ghaziabad News: महिला के खाते से फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud of crores by creating fake firm from woman's account, two arrested
ग्रेटर नोएडा। देवला गांव निवासी महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल कर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गोविंदपुरम, गाजियाबाद निवासी सरगना पंकज शर्मा उर्फ प्रदीप शर्मा और जारचा निवासी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 लाख रुपये, एमजी हेक्टर कार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों ने महिला और उसके बेटे के कागजात इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों ने इन कागजात से एक और बैंक खाता खोल लिया।
विज्ञापन

खाते से छह करोड़ का ट्रांजेक्शन का पता चला है, जो अलग-अलग कंपनियाें को किए गए हैं। आरोपियों ने स्क्रैप कंपनी आदि के बिल भी फर्जी कंपनियों के नाम काटते थे। जिन कंपनियों के नाम बिल काटे गए हैं, वे कंपनियां जीएसटी विभाग पहले ही बंद करा चुका है। मामले की जांच जीएसटी विभाग व प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसीपी साइबर हेल्पलाइन वर्णिका सिंह और सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि देवला गांव निवासी सर्वेश कुमारी ने हेल्पलाइन पर कॉल की थी कि उसका खाता फ्रीज कर दिया गया है। इस वजह से वह अपना वेतन नहीं निकाल पा रही है। मामले की जांच की गई तो पता चला कि महिला और उसके बेटे के नाम से एआर ट्रेडिंग आदि फर्जी कंपनियां खोली गई हैं और इन कंपनियों में महिला को ही प्रोपराइटर बनाया गया है। आरोपी महिला के नाम और खाते से ऑनलाइन लेनदेन करते थे। ओटीपी के लिए आरोपियों ने अपना नंबर दिया था। ऐसे में महिला और बेटे को फर्जीवाड़े की भनक नहीं लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार स्मार्टफोन, 20 एटीम कार्ड, 22 चेकबुक, एक पैनकार्ड, तीन आधार कार्ड, आठ वर्क टैक्स इनवाइस, दो चेक और दो डायरी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा गिरोह होने की आशंका
पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के अलावा भी इस फर्जीवाड़े में कई और लोग शामिल हैं। आरोपी खाते मुहैया कराने के अलावा ट्रांजेक्शन करते थे। आशंका है कि जीएसटी चोरी करने वाला कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो इस तरह से अंजान लोगों के कागजात का इस्तेमाल कर बैंक खाता खोलकर फर्जीवाड़ा कर रहा है। जीएसटी विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम भी मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed